खौफनाक वीडियो : कहां गया BRO का चालक पंकज रुधौला ? तमक नाले में चप्पा-चप्पा खंगाल रही रेस्क्यू टीमें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली में तमक नाले में लापता चालक की तलाश तेज , मलबे-बोल्डरों के बीच युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन ।
चमोली ( Chamoli ) - जिले के ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद आए तेज बहाव और मलबे की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (BRO) के चालक पंकज रुधौला लापता हो गए । उनकी तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है ।एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत कई टीमें जुटीं
मौके पर प्रशासन , पुलिस , एसडीआरएफ , एनडीआरएफ , सीमा सड़क संगठन और गढ़वाल राइफल्स की टीमें तैनात हैं । 25 से अधिक गढ़वाल राइफल्स जवान और बीआरओ की 123 इकाई के 20 से अधिक जवान लगातार संभावित स्थानों को खंगाल रहे हैं ।भारी मलबा और बोल्डर हटाकर तलाश
सर्च ऑपरेशन में दो 20 टन क्षमता के एक्सकेवेटर और एक 7 टन एक्सकेवेटर लगाए गए हैं । मलबे और भारी बोल्डरों को हटाकर उनके नीचे और आसपास संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग भी अभियान में शामिल हैं ।ड्रोन से भी निगरानी , एक-एक जगह की पड़ताल
दुर्गम इलाकों में संभावित स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है । रेस्क्यू टीमें नाले की जलधारा , किनारों , मलबे और बोल्डरों के आसपास बारीकी से सर्च कर रही हैं । प्रशासन के मुताबिक किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है ।प्रशासन की नजर , अभियान लगातार जारी
जिला प्रशासन पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं । लापता चालक पंकज रुधौला की जल्द तलाश प्रशासन की प्राथमिकता है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:
Video: