• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 21-August-2026

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां-बेटी की छीन ली जिंदगी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-17 12:57:42
Share Share Share

उत्तराखंड : सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां-बेटी की छीन ली जिंदगी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ऋषिकेश - के खदरी क्षेत्र में रविवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई । मृतकों की पहचान सुमन पत्नी हरपाल और उसकी बेटी सृष्टि के रूप में हुई है । बताया गया कि बिजली का तार सड़क पर गिरा था और पानी में भी करंट फैल गया था ।

मां की गोद में ही मासूम ने तोड़ा दम

सुमन अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि और बेटे के साथ घर लौट रही थी । सड़क पर पानी भरा था । जैसे ही सुमन का पैर पानी में पड़ा , वह करंट की चपेट में आकर गिर गई । उसकी बेटी भी मां के संपर्क में आ गई । हादसे के बाद बेटा घबराकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी । परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश ले गए , लेकिन डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि मासूम सृष्टि ने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया ।

मौत के बाद एम्स में हंगामा , विभाग पर गंभीर आरोप

मां-बेटी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने एम्स में हंगामा किया । उन्होंने ऊर्जा निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन और मुकदमे की मांग की । पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि सिर्फ मुआवजा देकर जिम्मेदारी खत्म नहीं हो सकती । उन्होंने डीएम को मौके पर बुलाने और जिम्मेदार अधिकारियों सहित संबंधित उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

8 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा , ग्रामीण बोल - जिम्मेदारी तय हो

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की । हालांकि , ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे ।

एसडीएम बोलीं - लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

ऋषिकेश की एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पहले भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी जानकारी दी गई थी। जिनके स्तर से समय पर कार्रवाई नहीं हुई , उनके खिलाफ निलंबन सहित जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी ।

21 जुलाई को भी लाइनमैन की हुई थी मौत , फिर क्यों नहीं चेता विभाग ?

खदरी क्षेत्र में बिजली से जुड़ा यह पहला गंभीर हादसा नहीं बताया जा रहा है । 21 जुलाई को लाइनमैन प्रदीप कश्यप की भी फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से मौत हुई थी । उस घटना के बाद जांच और कुछ कर्मचारियों के तबादले भी किए गए थे । अब मां-बेटी की मौत ने बिजली व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं - जब सड़क पर बिजली का तार गिरा था तो सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई ? समय रहते खतरे की सूचना क्यों नहीं मिली ? ग्रामीण अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।





ऋषिकेश करंट हादसा, खदरी ऋषिकेश बिजली हादसा, ऋषिकेश मां बेटी मौत, बिजली के तार से मौत, सड़क पर करंट, सुमन सृष्टि मौत, ऊर्जा निगम लापरवाही, ऋषिकेश बिजली विभाग, उत्तराखंड करंट हादसा, खदरी करंट हादसा


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : नशे के खिलाफ जंग में कमलेश भट्ट का दमदार प्रदर्शन , जिलाधिकारी ने किया सम्मानित ,

    उत्तराखंड : प्रसव के बाद मां की मौत ! नवजात ने भी तोड़ा दम , सीमांत क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल ,

    राजनीति : लोहाघाट से टिहरी तक टिकट के लिए घमासान ! भाजपा में कौन मारेगा बाजी ? ,

    दर्दनाक : कहासुनी से मौत तक ! आखिर , पिता-पुत्र ने ऐसा क्या किया कि दोनों की चली गई जान ? ,

    चम्पावत : SOG की नजर से नहीं बच पाया शातिर खुक्का ! स्मैक के साथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप ,

    चम्पावत : 58 साल की उम्र में भी काला खेल ! 24.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तारी , 15 मुकदमों का खुलासा ,

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई कार ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in