• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा , 7 गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-18 11:58:24
Share Share Share

चम्पावत : जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा , 7 गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
शारदा धर्मशाला में चल रहा था जुए का खेल , SOG और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप ।
चम्पावत ( Champawat ) - सार्वजनिक स्थानों पर अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चम्पावत पुलिस का अभियान लगातार जारी है । इसी कड़ी में टनकपुर में SOG और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

मुखबिर की सूचना पर शारदा धर्मशाला में दबिश

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को SOG एवं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी । इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शारदा घाट रोड स्थित शर्मा शुद्ध शाकाहारी भोजनालय के सामने शारदा धर्मशाला में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी । पुलिस को वहां जुआ खेलते हुए 7 लोग मिले , जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया ।

52 ताश के पत्ते और ₹10,050 नकद बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते और ₹10,050 रुपये की नकदी बरामद की । इसके अलावा पुलिस ने 6 मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

कौन-कौन पकड़ा गया ? पढ़िए पूरी सूची

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई -

1. शेर बहादुर पुत्र नारायण पाल, निवासी भूरे का बगीचा, मनिहारगोठ, टनकपुर ।
2. जाहिद हसन पुत्र अली शेर, निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर ।
3. मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद कादर, निवासी मनिहारगोठ, कब्रिस्तान के पास, टनकपुर ।
4. रजत गुप्ता पुत्र नवलेश गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 3, उत्सव गार्डन के पास, टनकपुर ।
5. मुकेश कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी वार्ड नंबर 6, FCI रोड, टनकपुर ।
6. सुनील कश्यप पुत्र श्री राम, निवासी वार्ड नंबर 1, शारदा गार्डन, टनकपुर ।
7. रवि कश्यप पुत्र नंदकुमार, निवासी नायकगोठ, टनकपुर ।

SOG ने पहले भी की थी कार्रवाई , अब जुआ-सट्टे पर लगातार वार

पुलिस के मुताबिक SOG टीम ने इससे एक दिन पहले 16 अगस्त 2026 को बनबसा थाना क्षेत्र में भी अवैध जुआ/सट्टा गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की थी । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

इन पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में SOG प्रभारी SI कमलेश भट्ट , SSI पूरन सिंह तोमर, SI अकरम अहमद, HC महेंद्र डंगवाल, HC मो. नासिर, HC राम लाल, HC प्रकाश सिंह, HC कैलाश चौसाली, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार और कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे । टनकपुर में जुए के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध जुआ-सट्टा संचालकों में खलबली मचा दी है । अब देखना होगा कि पुलिस का यह अभियान आगे कितने और ठिकानों तक पहुंचता है ।





चम्पावत जुआ कांड, टनकपुर जुआ, टनकपुर पुलिस कार्रवाई, Champawat News, Tanakpur News, SOG Champawat, टनकपुर में 7 गिरफ्तार, जुआ अधिनियम, टनकपुर SOG, अवैध जुआ सट्टा, चम्पावत पुलिस, शारदा धर्मशाला जुआ, टनकपुर क्राइम न्यूज


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in