दुखद : पौड़ी में बारिश बनी आफत , मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पौड़ी गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) - जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के महर गांव में मंगलवार सुबह बारिश के कारण एक दोमंजिला मकान गिर गया । इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई । मृतकों में दो वर्षीय मासूम भी शामिल है । हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है ।दर्दनाक हादसा , मलबे में दबे थे चार लोग
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया । मलबे की चपेट में आने से चार लोग दब गए । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया , जबकि अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया ।रेस्क्यू अभियान में दो वर्षीय मासूम का शव बरामद
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वर्षीय बालक रुद्राक्ष , पुत्र नवीन सिंह , का शव बरामद कर लिया गया । इसके बाद मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी रही ।46 वर्षीय धीरेंद्र और 70 वर्षीय मथुरा देवी की भी मौत
पूरे दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद देर शाम 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह और 70 वर्षीय मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह के शव भी मलबे से बरामद कर लिए गए । हादसे में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है ।
पौड़ी समाचार, उत्तराखंड समाचार, पौड़ी भूस्खलन, द्वारीखाल हादसा, महर गांव हादसा, उत्तराखंड बारिश, पहाड़ी से मलबा, पौड़ी में हादसा, एसडीआरएफ रेस्क्यू, उत्तराखंड दुखद खबर, रुद्राक्ष की मौत, पौड़ी लैंडस्लाइड