खौफनाक : प्रेम संबंध का खौफनाक अंत ! प्रेमी को ट्रक समेत जलाने का आरोप , शादीशुदा महिला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - तीन साल पुराने कथित प्रेम संबंध का ऐसा खौफनाक अंत हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई । आरोप है कि शादीशुदा महिला ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे ट्रक समेत आग के हवाले कर दिया । पीलीभीत के पूरनपुर में हुई इस घटना में ट्रक चालक बलविंदर सिंह की जलकर मौत हो गई । पुलिस ने रुद्रपुर निवासी शादीशुदा महिला अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया है ।सड़क हादसा नहीं , हत्या का था शक
बलविंदर सिंह 10 जुलाई की सुबह फोम आदि सामान लेकर नेपाल के लिए निकला था । उसी रात पूरनपुर में बड़ी नहर के पास उसके ट्रक में आग लग गई । आग में झुलसकर बलविंदर की मौत हो गई । शुरुआती तौर पर पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी । मृतक के भाई गुरमीत सिंह को घटना पर संदेह हुआ । उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई , जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया ।मोबाइल नंबर ने खोला राज
जांच के दौरान सर्विलांस टीम को बलविंदर के मोबाइल से जुड़े एक अन्य नंबर का पता चला । पुलिस की पड़ताल इस नंबर के जरिए रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर तक पहुंची । पुलिस के मुताबिक , दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी और घटना के वक्त अमनदीप की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिली ।वैवाहिक जीवन बचाने के लिए साजिश का आरोप
पुलिस का दावा है कि अमनदीप को आशंका थी कि बलविंदर के साथ उसके कथित संबंध सामने आने से उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है । इसी वजह से उसने कथित तौर पर बलविंदर से पीछा छुड़ाने की साजिश रची और उसे ट्रक समेत जिंदा जला दिया ।पुलिस खंगाल रही पूरी साजिश
पुलिस ने मंगलवार को अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया । अब जांच एजेंसियां घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका और कथित साजिश की पूरी कड़ी को खंगाल रही हैं । मामले में आगे की जांच जारी है ।
उधम सिंह नगर समाचार, रुद्रपुर समाचार, अमनदीप कौर गिरफ्तार, बलविंदर सिंह हत्याकांड, पूरनपुर ट्रक आग मामला, पीलीभीत हत्या मामला, प्रेम संबंध हत्या, उत्तराखंड हिंदी समाचार, रुद्रपुर क्राइम न्यूज, Uttarakhand News