अजब - गजब : कौआ बना राष्ट्रीय पक्षी ! BEd-MEd की आंसर की में ऐसी गलती कि छात्रों ने उठाए सवाल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
अल्मोड़ा ( Almora ) - उत्तराखंड में BEd-MEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर की सामने आते ही बवाल मच गया है । उत्तर कुंजी में ऐसी-ऐसी गलतियां सामने आईं कि परीक्षार्थी भी हैरान रह गए । कहीं कौए को भारत का राष्ट्रीय पक्षी बता दिया गया तो कहीं उत्तराखंड को देश का सबसे छोटा राज्य बताया गया । विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय ने वेबसाइट से आंसर की हटा दी ।आंसर की ने उड़ाए परीक्षार्थियों के होश , सवालों के जवाब पर उठे बड़े सवाल
अल्मोड़ा में 16 अगस्त को आयोजित संयुक्त BEd-MEd प्रवेश परीक्षा के बाद जारी की गई उत्तर कुंजी को लेकर छात्रों में नाराजगी फैल गई । आंसर की में कई ऐसे उत्तर बताए गए , जिन्हें देखकर पढ़े-लिखे परीक्षार्थी भी चौंक गए । उत्तर कुंजी में कौए को भारत का राष्ट्रीय पक्षी बताया गया । इतना ही नहीं , उत्तराखंड को देश का सबसे छोटा राज्य बताए जाने और भारत के पड़ोसी देश से जुड़े सवाल के उत्तर में भी आपत्तिजनक/गलत तथ्य सामने आने की बात कही गई है ।5 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस प्रवेश परीक्षा में 5,352 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे । परीक्षा कराने की जिम्मेदारी अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई थी । परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की गई, लेकिन गलत जवाबों को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए ।सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा
आंसर की में कथित गलतियां सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की । छात्रों का कहना है कि प्रवेश परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने से पहले तथ्यों और प्रश्नों के सही विकल्पों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए थी ।विवाद बढ़ा तो वेबसाइट से हटाई आंसर की
मामला तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आंसर की हटा दी गई । विश्वविद्यालय प्रशासन ने माना कि कुछ सेक्शन में उत्तरों को लेकर गड़बड़ी सामने आई है और नई उत्तर कुंजी तैयार कर दोबारा अपलोड की जाएगी ।कुलपति ने दिया स्पष्टीकरण
एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीएस बिष्ट के मुताबिक , सेक्शन ए के सभी प्रश्नों के उत्तर सही हैं , जबकि अन्य सेक्शन में कंप्यूटर से उत्तरों को लेकर गड़बड़ी संज्ञान में आई है । उन्होंने कहा कि आपत्तियों और त्रुटियों को देखते हुए आंसर की हटा दी गई है और संशोधित उत्तर कुंजी तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ।छात्रों के लिए राहत , लेकिन उठे परीक्षा व्यवस्था पर सवाल
नई आंसर की जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन-किन प्रश्नों के उत्तरों में संशोधन किया जाता है । फिलहाल छात्रों की नजर विश्वविद्यालय की अगली अपडेट पर टिकी है । सवाल यह भी है कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में इतनी बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आखिर कैसे रह गईं ।
उत्तराखंड BEd MEd प्रवेश परीक्षा, BEd MEd आंसर की, उत्तराखंड प्रवेश परीक्षा 2025, SSJU BEd MEd परीक्षा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, उत्तराखंड आंसर की विवाद, BEd MEd उत्तर कुंजी, उत्तराखंड शिक्षा समाचार, अल्मोड़ा न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार