दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कपकोट क्षेत्र से नाबालिग किशोरियों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है । दो किशोरियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में कपकोट पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है । आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।भराड़ी से शामा जाते समय किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस के मुताबिक आरोपी नदीम अली पुत्र रफैदीन , निवासी अब्बासपुर , रामपुर (उत्तर प्रदेश) , कपकोट क्षेत्र में कबाड़ एकत्र करने का काम करता है । आरोप है कि बीते रविवार को भराड़ी से शामा क्षेत्र की ओर जाते समय उसने दो नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की । आरोप यह भी है कि युवक ने दोनों किशोरियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया । घटना के बाद किशोरियों ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी ।परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कपकोट थाने में FIR संख्या 52/2026 दर्ज की गई । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 78 बीएनएस और धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई है । पुलिस का कहना है कि बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी । आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल और हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा शामिल रहे ।बाहरी लोगों के सत्यापन की उठी मांग
घटना के बाद क्षेत्र में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं । ग्रामीणों ने क्षेत्र में आने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया को और मजबूत करने तथा किशोरियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ाने की मांग की है । हालांकि , मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी ।
बागेश्वर समाचार, कपकोट खबर, बागेश्वर क्राइम न्यूज, नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़, कपकोट पुलिस, नदीम अली गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट, Bageshwar News, Kapkot News, Uttarakhand Crime News, ऑपरेशन प्रहार, उत्तराखंड हिंदी समाचार