• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-20 11:28:23
Share Share Share

बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नैनीताल ( Nainital ) - जिले की ज्योलीकोट पुलिस चौकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं । यहां महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए 4 पर्यटकों से 18 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगा है । ग्रामीणों के विरोध और मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में ऑनलाइन भुगतान से रकम वापस कर दी ।

जानिए , क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार , बीते दिनों ज्योलीकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि स्कार्पियो सवार 4 पर्यटकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है । सूचना पर पुलिस ने वायरलेस के जरिए रानीबाग के पास वाहन को पकड़ लिया और सभी को ज्योलीकोट चौकी ले आई । आरोप है कि चौकी लाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उनसे 18 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया । ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने दबाव में आकर ऑनलाइन भुगतान के जरिए पूरी रकम वापस कर दी ।

एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

मामला जब एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया । एसएसपी के निर्देश पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा और कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है । एसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा - महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय लेन-देन की शिकायत थी । ऑनलाइन भुगतान से लेनदेन की पुष्टि हुई । मामले में चौकी इंचार्ज श्याम बोरा और कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी को लाइन हाजिर किया गया है ।

सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल साइट्स पर भी नैनीताल पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो पुलिस की छवि खराब नहीं होती । बावजूद इसके ग्रामीणों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है । पुलिस विभाग ने मामले की आंतरिक जांच के भी आदेश दिए हैं ।




Nainital News, Jyolikot Police, Uttarakhand Hindi Samachar, Nainital SSP, Police Bribery Case, Uttarakhand Police News, Mahila Chhedchhad Case Nainital, Line Hazir, Uttarakhand Crime News


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

    राजनीति: भाजपा का सियासी खेला ! मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षदों ने थामा भगवा दामन ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in