• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-20 13:27:35
Share Share Share

चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां , बनबसा के गुदमी की पूर्व ग्राम प्रधान विनीता राना के साथ बदसलूकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में चम्पावत की विशेष सत्र न्यायालय ने 10 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई है । दोषियों में पांच महिलाएं शामिल हैं । अदालत ने सभी पर 37,000-37,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है । जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी । अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने बताया कि अदालत ने तमाम गवाहों , साक्ष्यों और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद सभी 10 आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दोषी पाया ।

आपदा राहत सामग्री बांटने के दौरान हुई थी घटना

वर्ष 2024 में 6 से 9 जुलाई के बीच आई आपदा में बनबसा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे । तत्कालीन ग्राम प्रधान विनीता राना के अनुसार , 10 जुलाई 2024 को आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण में सहयोग के लिए प्रशासन ने उन्हें बुलाया था । आरोप है कि प्रधान के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ ग्रामीणों के भड़काने पर पांच महिलाओं समेत 10 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गालीगलौज की । इस दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जूते-चप्पलों की माला भी पहनाई गई । विनीता राना की तहरीर पर 11 जुलाई 2024 को बनबसा थाने में नौ लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था । मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई की गई ।

अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला

चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय में हुई । गवाहों के बयान , दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाणों का परीक्षण करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी) जिला जज अनुज कुमार संगल ने सभी 10 अभियुक्तों को दोषी करार दिया और प्रत्येक को पांच वर्ष के कारावास तथा 37 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई ।

10 आरोपियों में ये हैं शामिल

दोषी ठहराए गए आरोपियों में हेमा खड़ायत (48) , लीला दिगारी (45) , जानकी कलौनी (50) , दिनेश कलौनी (53), रोहित जेम्स (35) , पिंकी जेम्स उर्फ सारिका (43) , निखिल जेम्स उर्फ अमन (23) , संजीव सिंह (45) , निर्मला दिगारी (47) और संदीप लॉरेंस (54) शामिल हैं । सभी आरोपी गुदमी , बनबसा, चम्पावत के निवासी हैं ।

पीड़िता को मिलेगा दो लाख रुपये का प्रतिकर

अदालत के आदेश के अनुसार , दोषियों द्वारा जमा किए जाने वाले अर्थदंड में से 1 लाख रुपये पीड़िता विनीता राना को उनके बैंक खाते के माध्यम से दिए जाएंगे । इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी पीड़िता को 1 लाख रुपये की प्रतिकर राशि प्रदान की जाएगी । इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , चम्पावत आवश्यक कार्रवाई करेगा ।


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

    राजनीति: भाजपा का सियासी खेला ! मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षदों ने थामा भगवा दामन ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in