चम्पावत : SOG की नजर से नहीं बच पाया शातिर खुक्का ! स्मैक के साथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
बनबसा में SOG का बड़ा वार ! 25 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार , बाइक और नकदी भी बरामद ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चम्पावत पुलिस का अभियान लगातार जारी है । एसपी रेखा यादव के निर्देश पर SOG चम्पावत ने बनबसा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक कथित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है । पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम , NDPS Act और BNS की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं ।पंपापुर से नई बस्ती तक चेकिंग , पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
पुलिस के अनुसार , 20 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम बनबसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी । इस दौरान पंपापुर से नई बस्ती की ओर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सौरव यादव उर्फ खुक्का को पकड़ा । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है ।स्मैक के साथ बाइक और नेपाली-भारतीय करेंसी बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से स्मैक के अलावा एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल , 1,500 नेपाली रुपये और 1,900 भारतीय रुपये भी बरामद किए गए । बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।जानिए , कौन है गिरफ्तार आरोपी ?
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल , निवासी चनेटी लाल फाटक , बरेली , हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती , वार्ड नंबर-05 , बनबसा , जनपद चम्पावत , उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है ।पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जारी किया है । उसके खिलाफ पूर्व में निम्न मामले दर्ज बताए गए हैं -
* FIR संख्या 107/2022 - धारा 60 आबकारी अधिनियम
* FIR संख्या 118/2022 - धारा 60 आबकारी अधिनियम
* FIR संख्या 33/2023 - धारा 60 आबकारी अधिनियम
* FIR संख्या 375/2024 - धारा 125(A)/125(B)/281 BNS
* FIR संख्या 41/2025 - धारा 8/21/60 NDPS Act
* FIR संख्या 106/2026 - धारा 27 NDPS Act
* FIR संख्या 60/2026 - धारा 8/21/29/60 NDPS Act.एसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्ती
एसपी रेखा यादव ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के लिए सभी प्रभारी निरीक्षकों , थानाध्यक्षों और SOG को निर्देशित किया है । इसी क्रम में SOG की यह कार्रवाई सामने आई है ।कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
SOG की टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी SOG , हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन , कांस्टेबल ललित चौधरी , कांस्टेबल कुलदीप सिंह , कांस्टेबल सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल रेखा भट्ट शामिल रहे ।चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त , तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को आपातकालीन सेवा 112 , मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें । पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।
चम्पावत पुलिस, एसपी रेखा यादव, बनबसा पुलिस, SOG Champawat, बनबसा स्मैक बरामद, 25 ग्राम स्मैक बरामद, सौरव यादव उर्फ खुक्का, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चम्पावत नशा तस्करी, बनबसा नशा तस्करी, NDPS Act, कमलेश भट्ट SOG, उत्तराखंड पुलिस, चम्पावत क्राइम न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: