दर्दनाक : कहासुनी से मौत तक ! आखिर , पिता-पुत्र ने ऐसा क्या किया कि दोनों की चली गई जान ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिता को कीटनाशक पिलाकर बेटे ने भी गटका , दोनों की मौत ।
पौड़ी गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) - जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मेरौड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है । यहां पिता-पुत्र ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया , जिससे दोनों की मौत हो गई । पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी ।पहले पिता को दिया कीटनाशक , फिर खुद भी कर लिया सेवन
जानकारी के अनुसार , बुधवार रात मेरौड़ा निवासी बिगारी सिंह (53) ने अपने पिता बख्तावर सिंह (85) को कथित तौर पर कीटनाशक दिया । इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया । दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे । हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बख्तावर सिंह की मौत हो चुकी थी । वहीं उपचार के दौरान बिगारी सिंह ने भी दम तोड़ दिया ।पैसों को लेकर होती थी कहासुनी
बताया गया है कि पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी । घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था । इसके बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं ।पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया । पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की एक शीशी भी बरामद की है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोतवाल रविंद्र नेगी के अनुसार , पुलिस मामले की जांच कर रही है । घटनास्थल से बरामद कीटनाशक की शीशी समेत अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की परिस्थितियां और स्पष्ट हो सकेंगी ।
पौड़ी समाचार, पौड़ी गढ़वाल खबर, थलीसैंण समाचार, मेरौड़ा गांव हादसा, पिता पुत्र की मौत, कीटनाशक सेवन से मौत, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, पौड़ी लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार