आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
देवीधुरा में सजेगा आस्था और परंपरा का भव्य दरबार , 28 अगस्त को चार खाम-सात थोक के बीच होगी विश्वप्रसिद्ध बग्वाल ।
चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में आस्था , संस्कृति और सदियों पुरानी परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा । विश्वप्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बग्वाल मेला-2026 का भव्य शुभारंभ 23 अगस्त 2026 से होने जा रहा है । मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास , पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । हालिया कार्यक्रम संबंधी जानकारी के अनुसार मंत्री राम सिंह कैड़ा 23 अगस्त को सुबह 08:30 बजे नैनीताल जिले के धारी से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे देवीधुरा पहुंचेंगे । यहां वे मां बाराही धाम मंदिर परिसर में आयोजित असाड़ी कौतिक बग्वाल मेला-2026 के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे ।23 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा ऐतिहासिक मेला
चार खाम और सात थोकों की अनूठी परंपरा
पत्थरों की बग्वाल , लेकिन परंपरा में दिखता है आस्था का रंग
मंत्री कैड़ा के आगमन से उद्घाटन कार्यक्रम पर टिकी निगाहें
28 अगस्त को बग्वाल पर रहेगी देश-दुनिया की नजर
चम्पावत बग्वाल मेला 2026, देवीधुरा बग्वाल मेला, मां बाराही धाम देवीधुरा, असाड़ी कौतिक बग्वाल मेला, राम सिंह कैड़ा चम्पावत, देवीधुरा बग्वाल 2026, 28 अगस्त बग्वाल, रक्षाबंधन बग्वाल, चार खाम सात थोक, चम्पावत न्यूज, उत्तराखंड बग्वाल मेला
Video: