• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 24-August-2026

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : वाहन के ब्रेक फेल , 17 यात्री थे सवार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-23 13:31:45
Share Share Share

उत्तराखंड : वाहन के ब्रेक फेल , 17 यात्री थे सवार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया , जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल वाहन ब्रेक फेल हो गए । ब्रेक फेल होने के बाद वाहन सड़क पर ही पलट गया । वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं । जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार , टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA 5006 सोनगाड के पास पहुंचा था , तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया । चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया , लेकिन वाहन सड़क पर ही पलट गया । इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं । घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है , जहां उनका उपचार कराया जा रहा है । बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री गुजरात के हैं और फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया । घटना के कारणों और वाहन में सवार यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है । गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण हुआ यह हादसा एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था । गनीमत रही कि वाहन सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरा और सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है ।


Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दहशत : गुलदार ने महिला पर किया हमला , गांव में दहशत के बीच वन विभाग ने कसी कमर ,

    नैनीताल : दर्जा मंत्री सुभाष बगौली ने बताया कैसे बदलेगा उत्तराखंड का पर्यटन नक्शा ,

    उत्तराखंड : 12 दिन बाद मिला हवलदार पंकज का शव , क्षेत्र में शोक का माहौल ,

    दर्दनाक : पति ने पत्नी को मार डाला , बेटा समझता रहा मां सोई है ,

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से बदला कालशन मंदिर का स्वरूप , क्षेत्र में खुशी ,

    चम्पावत : देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ ,

    सनसनीखेज मामला : स्कूल में छात्रा की कथित पिटाई से सनसनी ! शिक्षक पर गंभीर आरोप ,

    मडुवा : झारखंड की तरह उत्तराखंड के मडुवे को भी राष्ट्रीय पहचान लेकिन थाली तक पहुंचाने की चुनौती अब भी ,

    दर्दनाक : चम्पावत के पाटी में दर्दनाक अग्निकांड ! गौशाला में जिंदा जल गए 6 बेजुबान , मंजर देख कांप उठे लोग ,

    मॉडल जिले हकीकत : चम्पावत जिले में विकास की ये कैसी कहानी ? 8 KM तक डंडे में बंधा रहा किसान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in