• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 25-August-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : पति ने पत्नी को मार डाला , बेटा समझता रहा मां सोई है - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-23 15:56:29
Share Share Share

दर्दनाक : पति ने पत्नी को मार डाला , बेटा समझता रहा मां सोई है


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नैनीताल जिले में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या का आरोप , चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया ।
खनस्यूं थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना , 10 वर्षीय बेटे को धमकाकर फरार हुआ आरोपी पति ।
नैनीताल (Nainital) - जिले के ओखलकांडा के खनस्यूं थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है । आरोप है कि मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी । वारदात के बाद आरोपी अपने 10 वर्षीय बेटे को किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर फरार हो गया । घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है ।

मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप

बताया गया है कि तल्ला ओखलकांडा निवासी भीम सिंह बोहरा पुत्र नारायण सिंह (37) पर अपनी पत्नी डिक्री देवी (28) की हत्या करने का आरोप है । आरोप के मुताबिक 21 अगस्त की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ । इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी , जिससे उसकी मौत हो गई ।

10 वर्षीय बेटे को धमकाकर घर से फरार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने अपने 10 वर्षीय बेटे को किसी को कुछ न बताने की धमकी दी और 22 अगस्त की तड़के घर से फरार हो गया । मां की मौत से अनजान बच्चा पूरे दिन उसे सोया हुआ समझता रहा । शाम तक जब मां नहीं उठी तो उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी ।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका के चार बच्चे हैं । सबसे बड़ा बेटा महज 10 वर्ष का है , जबकि तीन बच्चे अभी काफी छोटे हैं । मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद चारों बच्चों के सामने बेहद कठिन परिस्थिति खड़ी हो गई है । बताया जा रहा है कि पिता की धमकी के कारण बड़ा बेटा पूरे दिन भय के साये में रहा ।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

ग्रामीणों की सूचना पर खनस्यूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया । सीओ भवाली रविकांत सेमवाल की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने ई-साक्ष्य समेत जरूरी साक्ष्य जुटाए । पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल , हल्द्वानी भेज दिया ।

पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतका के पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम अघौड़ा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भीम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की परिस्थितियों तथा विवाद के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है ।

आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमें गठित

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद से आरोपी फरार है । उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है । पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के साथ ही कांबिंग कर रही हैं ।

पुलिस ने जारी किया आरोपी का फोटो , लोगों से अपील

नैनीताल पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी कर वांछित पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है । पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी भीम सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें । पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी । पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा ।





नैनीताल पत्नी हत्या मामला, ओखलकांडा हत्या, खनस्यूं थाना हत्या, नैनीताल क्राइम न्यूज, डिक्री देवी हत्या, भीम सिंह बोहरा, ओखलकांडा क्राइम न्यूज, नैनीताल हत्या की खबर, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, नैनीताल पुलिस, खनस्यूं हत्या मामला, चार बच्चों की मां की हत्या


Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    तकलीफ : सड़क का इंतजार करते-करते दुनिया से विदा हुईं चंद्रा देवी , 10 साल बाद भी अधूरा रह गया सड़क सपना ,

    वीडियो : पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक आमने-सामने , सरेआम हुई तू - तू मैं - मैं ,

    चम्पावत : देवीधुरा मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी , 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए ,

    दहशत : स्कूल में पहले एक लड़की चीखी... फिर देखते ही देखते कई लड़कियों में मची दहशत ,

    मारपीट : खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष , चार आरोपी गिरफ्तार ,

    सनसनी ! 20 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम , जहरीली दवा खाने से मचा हड़कंप ,

    दहशत : गुलदार ने महिला पर किया हमला , गांव में दहशत के बीच वन विभाग ने कसी कमर ,

    नैनीताल : दर्जा मंत्री सुभाष बगौली ने बताया कैसे बदलेगा उत्तराखंड का पर्यटन नक्शा ,

    उत्तराखंड : 12 दिन बाद मिला हवलदार पंकज का शव , क्षेत्र में शोक का माहौल ,

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से बदला कालशन मंदिर का स्वरूप , क्षेत्र में खुशी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in