नैनीताल : दर्जा मंत्री सुभाष बगौली ने बताया कैसे बदलेगा उत्तराखंड का पर्यटन नक्शा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संवाद सहयोगी - नैनीताल
पर्यटन अवस्थापना , धार्मिक-साहसिक पर्यटन , होम-स्टे और शीतकालीन पर्यटन पर जोर , उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की तैयारी ।
नैनीताल (Nainital) - सरोवर नगरी नैनीताल के क्लब सभागार में पर्यटन विकास परिषद के सलाहकार (दर्जा मंत्री) सुभाष बगोली ने पत्रकारों से बातचीत कर उत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी साझा की । उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस पर्यटन को केवल घूमने-फिरने तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय रोजगार , स्वरोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर है ।मानसखंड से पर्यटन की नई तस्वीर
मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पौराणिक मंदिरों को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है । वहीं जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के तहत करीब ₹55.57 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं ।माणा से हनोल तक बड़े पर्यटन प्रोजेक्ट
महासू देवता हनोल टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के तहत करीब ₹98.80 करोड़, माणा गांव टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के तहत करीब ₹56.26 करोड़ तथा चमोली के टिम्मरसैण महादेव गुफा को पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए करीब ₹26.85 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं ।चम्पावत-पिथौरागढ़ पर भी नजर
स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत पिथौरागढ़ के ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र और चम्पावत के टी-गार्डन क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए स्वीकृतियां दी गई हैं । वहीं वाइब्रेंट विलेज मास्टर प्लान के जरिए सीमांत गांवों को होम-स्टे और पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर है ।₹1,249 करोड़ से पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की सहायता से Sustainable Inclusive and Climate Resilient Tourism Development परियोजना के तहत करीब ₹1,249.40 करोड़ की सहायता से पर्यटन अवस्थापना को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है ।युवाओं को पर्यटन से जोड़ने की तैयारी
चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है । पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास के तहत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए अब तक 5,869 लोगों को प्रशिक्षित किए जाने की जानकारी भी दी गई ।नितिन कार्की ने रखी स्थानीय लोगों की बात
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सुभाष बगोली का स्वागत करते हुए उन्हें राम दरबार का चित्र भेंट किया । उन्होंने नैनीताल के आम नागरिकों , पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा और पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत बताई । कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल शाह , मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी , एससी मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव हार्पर समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे ।सालभर पर्यटन का लक्ष्य
पत्रकारों से बातचीत में धार्मिक , आध्यात्मिक , साहसिक , शीतकालीन , ग्रामीण और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया । सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को ऐसा पर्यटन गंतव्य बनाना है , जहां पर्यटन गतिविधियां केवल गर्मियों तक सीमित न रहें और स्थानीय युवाओं को पूरे साल रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सकें ।
नैनीताल पर्यटन विकास, उत्तराखंड पर्यटन, सुभाष बगोली, नैनीताल क्लब प्रेस वार्ता, मानसखंड मंदिर माला मिशन, जागेश्वर धाम मास्टर प्लान, चम्पावत पर्यटन, पिथौरागढ़ ग्रामीण पर्यटन, उत्तराखंड पर्यटन योजना, उत्तराखंड होम स्टे, साहसिक पर्यटन उत्तराखंड, शीतकालीन पर्यटन, धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड, पर्यटन रोजगार उत्तराखंड, उत्तराखंड हिंदी समाचार