दहशत : गुलदार ने महिला पर किया हमला , गांव में दहशत के बीच वन विभाग ने कसी कमर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
खेत में घास काट रही 55 वर्षीय महिला पर गुलदार का हमला , डीएफओ ने अस्पताल पहुंचकर दिया ₹5 हजार की तत्काल मदद , दो पिंजरे, ट्रैप कैमरे और एनाइडर मशीनों से निगरानी तेज ।
बागेश्वर (Bageshwar) - कांडा तहसील के कपूरी गांव के घोड़ागाड़ क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है । शनिवार शाम खेत में घास काटने गई 55 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सुजान सिंह पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया । हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।घास काटते समय झपटा गुलदार
जानकारी के अनुसार जानकी देवी शनिवार शाम करीब पौने सात बजे खेत में घास काट रही थीं । इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया । महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनकी जान बचाई । घायल महिला को पहले सीएचसी कांडा ले जाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ।डीएफओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
रविवार सुबह प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य और बागेश्वर रेंजर श्याम सिंह करायत जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हाल जाना । डीएफओ ने तत्काल उपचार के लिए ₹5 हजार की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा ।गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे
घटना के बाद वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे स्थापित किए हैं । साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं । क्षेत्र में गश्त और कांबिंग भी बढ़ा दी गई है ।एनाइडर मशीनों से भी निगरानी
वन विभाग ने गुलदार को आबादी से दूर रखने के लिए दो एनाइडर मशीनें भी लगाई हैं । इसके अलावा वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है । वन दरोगा नंद राम , मोहित कुमार तथा वन बीट अधिकारी अशोक गोस्वामी , योगेश कोरंगा और हरीश प्रसाद समेत टीम को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है ।ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से सुबह-शाम अकेले खेतों और सुनसान रास्तों पर नहीं जाने , बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और घरों के आसपास उगी घास-झाड़ियों को साफ रखने की अपील की है । गुलदार के हमले के बाद घोड़ागाड़ में भय का माहौल है । ग्रामीणों की नजर अब वन विभाग की कार्रवाई पर है और सभी की उम्मीद है कि हमलावर गुलदार को जल्द पकड़कर आबादी क्षेत्र को सुरक्षित किया जाएगा ।
बागेश्वर गुलदार हमला, घोड़ागाड़ गुलदार हमला, कांडा गुलदार हमला, जानकी देवी गुलदार हमला, बागेश्वर तेंदुआ हमला, गुलदार के हमले में महिला घायल, प्रकाश चंद्र आर्य, वन विभाग बागेश्वर, घोड़ागाड़ में गुलदार का आतंक, गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा, ट्रैप कैमरा, एनाइडर मशीन, उत्तराखंड गुलदार हमला, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: