मारपीट : खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष , चार आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नैनीताल ( Nainital ) - जिले के हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां , खेत में रास्ते और गूल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट हो गई । आरोप है कि इस दौरान लोहे की रॉड समेत लाठी-डंडों से हमला किया गया , जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके सिर में नौ टांके आए । मामले में चोरगलिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है ।रास्ते के विवाद में सिर पर किया रॉड से वार
पुलिस के अनुसार , 22 जून 2026** को ग्राम गजेपुर , कुँवरपुर निवासी राकेश पलड़िया ने थाना चोरगलिया में तहरीर दी थी । आरोप है कि खेत में रास्ते और गूल को लेकर विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया । चोट लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया और उपचार के दौरान उसके सिर में 09 टांके आए । शिकायत के आधार पर थाना चोरगलिया में FIR संख्या 26/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी भी की ।गिरफ्तारी से बच रहे थे आरोपी
चोरगलिया पुलिस के मुताबिक, थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई । पुलिस ने लगातार दबिश दी , लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचते रहे । इसके बाद न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाए गए । उपनिरीक्षक नीशू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गजेपुर में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने बरामद किए हथियारनुमा सामान
पुलिस के अनुसार , पूछताछ के बाद 23 अगस्त 2026 को आरोपी भैरव दत्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप , बेंत का डंडा और कपड़े धोने की थपकी बरामद की गई ।ये चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में जयदत्त शास्त्री , भैरव दत्त , योगेश उर्फ युगल और नवीन को गिरफ्तार किया है । चारों ग्राम गजेपुर , पोस्ट कुँवरपुर , थाना चोरगलिया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं । चोरगलिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है ।
हल्द्वानी खबर, हल्द्वानी मारपीट, चोरगलिया पुलिस, चोरगलिया मारपीट मामला, हल्द्वानी क्राइम न्यूज, गजेपुर मारपीट, खेत के रास्ते का विवाद, चार आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार