वीडियो : पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक आमने-सामने , सरेआम हुई तू - तू मैं - मैं
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रुद्रपुर में SIR बैठक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने , कलेक्ट्रेट में गरमाया माहौल ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक से माहौल गरमा गया । कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई बैठक
बैठक में भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर-घर जाकर लोगों को धमका रहे हैं । इस पर राजकुमार ठुकराल ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कौन पैदा हो गया है जो लोगों को धमका सके । इसके बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।विवाद बढ़ा तो पुलिस ने संभाला मोर्चा
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल , पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और विधायक शिव अरोड़ा समेत भाजपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए । बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के पहुंचने से परिसर में तनाव और बढ़ गया ।कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । SIR बैठक के दौरान हुआ यह सियासी टकराव अब रुद्रपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
[b]यूट्यूब पर देखें - https://youtu.be/3D5j1KehCx8?si=XsEwftMAmgzJGuKU
फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/18hmC8x3qZ/
इंस्टाग्राम पर देखें - https://www.instagram.com/reel/DcbSOARJsPU/?igsi=MWNpanZjZWdpMjQx
रुद्रपुर SIR बैठक, रुद्रपुर BJP कांग्रेस विवाद, शिव अरोड़ा राजकुमार ठुकराल, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट विवाद, SIR उत्तराखंड, उधम सिंह नगर खबर
Video: