• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 30-October-2026

Home उत्तराखंड

वारदात : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप , पति हिरासत में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-27 20:48:51
Share Share Share

वारदात : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप , पति हिरासत में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

काम पर जाने की बात पर हुआ विवाद , गुस्से में उठाया खौफनाक कदम ।
देहरादून ( Dehradun ) - डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के मोहनी रोड से सनसनीखेज मामला सामने आया है । घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है । बताया जा रहा है कि आरोपी ने पाटल से पत्नी के गले पर वार कर दिया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया , जिसे पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया ।

पाटल से गले पर वार , मौके पर मौत

Advertisement
जानकारी के मुताबिक , बुधवार सुबह रामजी लाल काम पर नहीं गया था । पत्नी ने उसे काम पर जाने के लिए कहा , जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई । आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामजी लाल ने गुस्से में पाटल से पत्नी के गले पर वार कर दिया । गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Advertisement
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही डालनवाला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है ।

तीन महीने पहले अयोध्या से देहरादून आया था परिवार

पुलिस के अनुसार , आरोपी रामजी लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है । करीब तीन महीने पहले वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ काम की तलाश में देहरादून आया था । करीब 10 दिन पहले ही परिवार ने डालनवाला क्षेत्र के मोहनी रोड पर किराए का कमरा लिया था । पति-पत्नी दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे ।

मृतका की बहन ने बताया नशे का आदी था आरोपी

Advertisement
मृतका की बहन सोनू पाल के मुताबिक , पति-पत्नी के बीच पहले किसी बड़े तनाव या मारपीट की जानकारी नहीं थी । हालांकि , उन्होंने बताया कि रामजी लाल नशे का आदी था और घटना के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है ।

हत्या की असली वजह तलाश रही पुलिस

Advertisement
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी । घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि , पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी ।





देहरादून पत्नी हत्या, देहरादून क्राइम न्यूज, डालनवाला हत्या मामला, मोहनी रोड हत्या, पति ने पत्नी की हत्या, रामजी लाल, देहरादून मर्डर केस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज, Uttarakhand Hindi News


Ad

Other Related posts

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

    दुखद : चम्पावत के पाटी क्षेत्र में रात में प्रसव , सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले मां ने तोड़ा दम ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in