बड़ी खबर : काले झंडों से CM धामी के कार्यक्रम को घेरने की तैयारी ! पुलिस ने कांग्रेसियों को रास्ते में रोका , 18 हिरासत में
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
टनकपुर में CM धामी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हंगामा , काले झंडे दिखाने जा रहे 18 कार्यकर्ता हिरासत में । पीलीभीत चुंगी पर पुलिस ने रोका काफिला , कार्यकर्ताओं से हुई धक्का-मुक्की ।
चम्पावत ( Champawat ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पहले सियासी पारा चढ़ गया । सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने और काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया । इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की भी हुई ।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में निकले थे कार्यकर्ता
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे । पुलिस ने पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के पास कांग्रेसियों को रोक लिया । इसके बाद करीब 18 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया ।महिला सुरक्षा से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक सरकार पर हमला
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे महिला और दलित विरोधी करार दिया । नेताओं का आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं । कांग्रेस ने महंगाई , बेरोजगारी और जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा ।कांग्रेस का आरोप - हर मोर्चे पर विफल धामी सरकार
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धामी सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है और हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए ।हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय , नीरज मिश्रा , विनोद सिंह बड़ेला , साहिल गिरी , श्याम सक्सेना , इरशाद , आदिल , गौरव जोशी , पान सिंह रावत , अदनान , अमन , आकाश , आशिफ खान , अबरार , श्रीमन गुप्ता , शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दिकी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।
चम्पावत समाचार, टनकपुर न्यूज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, CM धामी टनकपुर कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत, हेमेश खर्कवाल, टनकपुर कांग्रेस प्रदर्शन, उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड राजनीति, उत्तराखंड हिंदी समाचार, धामी सरकार, टनकपुर ताजा खबर