ब्रेकिंग : चम्पावत में 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को चम्पावत जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी , सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बारिश और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है । इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा । मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: