• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

मूसलाधार बारिश का कहर ! घरों में घुसा पानी , दहशत में ग्रामीण - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-02 16:01:33
Share Share Share

मूसलाधार बारिश का कहर ! घरों में घुसा पानी , दहशत में ग्रामीण


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नैनीताल ( Nainital ) - जिले के भीमताल क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं । अलचौना गांव के पांडेचौर क्षेत्र में बारिश के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं । घरों के अंदर पानी घुसने और पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने की तस्वीरें सामने आई हैं ।

घर के अंदर घुसा पानी , मलबे का खतरा

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में जलभराव के साथ पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है । हालात को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत है । कई लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं ।

बारिश ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को घर , रास्ते और जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है । ग्रामीणों का कहना है कि बारिश तेज होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है ।

पहाड़ की खूबसूरती के बीच ग्रामीणों की मुश्किल जिंदगी

भीमताल की खूबसूरती देखने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं , लेकिन बरसात में इन्हीं पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के सामने भूस्खलन , और मलबे की चुनौती खड़ी हो जाती है । अलचौना के पांडेचौर से सामने आई तस्वीरें इसी परेशानी को उजागर कर रही हैं ।

प्रशासन से राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है । लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों को अब किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है ।





नैनीताल बारिश, भीमताल बारिश, अलचौना गांव, पांडेचौर, नैनीताल मूसलाधार बारिश, उत्तराखंड बारिश, भीमताल जलभराव, उत्तराखंड भूस्खलन, नैनीताल लैंडस्लाइड, Uttarakhand Rain, Nainital Rain


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in