• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गिरफ्तार : चम्पावत के पाटी ब्लॉक से निकला फर्जी फौजी , हल्द्वानी में खुला पूरा खेल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-02 20:58:08
Share Share Share

गिरफ्तार : चम्पावत के पाटी ब्लॉक से निकला फर्जी फौजी , हल्द्वानी में खुला पूरा खेल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

फौजी वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम पर बना आर्मी मेजर ।
हल्द्वानी ( Haldwani ) - सोशल मीडिया पर फौजी बनने का ऐसा शौक भारी पड़ा कि चम्पावत के पाटी क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवक को पुलिस की गिरफ्त में पहुंचना पड़ा । आरोप है कि युवक ने भारतीय सेना की वर्दी वाली तस्वीरों और AI की मदद से मॉर्फ्ड फोटो तैयार कर इंस्टाग्राम पर खुद को पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताया । इतना ही नहीं , उसके पास से फर्जी प्रतीत होने वाला सेना का पहचान पत्र भी बरामद हुआ है ।

मिलेट्री इंटेलिजेंस की सूचना से खुला पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 1 सितंबर को MI (मिलिट्री इंटेलिजेंस) के अधिकारियों/कर्मचारियों ने हल्द्वानी SOG कार्यालय में सूचना दी कि रोहित सिंह मेहता नामक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर खुद को भारतीय सेना का पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर सेना के अधिकारी की वर्दी में तस्वीरें और फर्जी पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है । जांच में सेना में उसके नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला ।

AI और Google Gemini से तैयार कराई मॉर्फ्ड फोटो

शिकायत के बाद नैनीताल SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर SOG प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की । लोकेशन के आधार पर युवक के Birla Opus Paint के गोदाम में कार्यरत होने की जानकारी मिली । पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली फोटो हासिल की और AI की मदद फोटो तैयार करवाई । इसके बाद इंस्टाग्राम पर खुद को पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताते हुए इन्हें अपलोड किया ।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा फौजी बनने का खेल!

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाना और युवतियों को प्रभावित करना था । पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की भी जांच की है ।

दो मोबाइल , आधार-पैन और फर्जी Army ID बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्मार्ट मोबाइल फोन , आधार कार्ड , पैन कार्ड , भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो/वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card बरामद किया है ।

इन धाराओं में हुई कार्रवाई

आरोपित युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में BNS की धारा 168, 318(3) और 319(2) के तहत कार्रवाई की गई है । साथ ही BNSS की धारा 35(3) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है ।

SOG टीम ने ऐसे दबोचा आरोपी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में SOG प्रभारी मोहन सिंह सौन , हेड कांस्टेबल कुंदन कठैत , त्रिलोक सिंह , कांस्टेबल अशोक सिंह रावत और भूपेंद्र सिंह ज्येष्ठा शामिल रहे । पूछताछ में युवक रोहित सिंह मेहता ( 20 वर्ष ) पुत्र खुशाल सिंह मेहता ने बताया वो मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र के कानीकोट गांव का निवासी है , और वर्तमान में गौरापडाव हल्द्वानी में रहता है । अब इस मामले में पुलिस की जांच जारी है ।




चम्पावत युवक गिरफ्तार, हल्द्वानी SOG, फर्जी Army ID, Army Major Instagram, पैरा स्पेशल फोर्स मेजर, AI मॉर्फ्ड फोटो, Google Gemini फोटो, भारतीय सेना की फर्जी वर्दी, रोहित सिंह मेहता, नैनीताल पुलिस, चम्पावत पाटी, हल्द्वानी कोतवाली, सोशल मीडिया फर्जीवाड़ा


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in