फर्जीवाड़ा : 4 शिक्षकों के UTET प्रमाण-पत्र फर्जी ! सत्यापन में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के दौरान कथित फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद , रामनगर की मूल सारणी से मिलान में चार शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाण-पत्र कूटरचित पाए गए हैं । शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है ।मूल अभिलेखों से मिलान में खुली पोल
दस्तावेजों की जांच के दौरान अंकपत्र और परिषद के मूल अभिलेखों में अंतर मिलने पर प्रमाण-पत्र संदिग्ध पाए गए । इनमें दो शिक्षक कपकोट ब्लॉक और दो बागेश्वर ब्लॉक से संबंधित बताए गए हैं । रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर ब्लॉक के पंकज कुमार के यूटीईटी-I (2024) प्रमाण-पत्र का अनुक्रमांक परिषद की मूल सारणी से मेल नहीं खाया । परिषद ने प्रमाण-पत्र को कूटरचित और फर्जी बताया है । वहीं नेहा के यूटीईटी-I (2024) अंकपत्र में भी बड़ा अंतर मिला । मूल पंजिका में उनके 53/150 अंक दर्ज थे , जबकि प्रस्तुत अंकपत्र में इससे अधिक अंक दर्शाए गए ।कपकोट के दो प्रमाण-पत्र भी जांच के घेरे में
कपकोट ब्लॉक के सादी राम आर्य के यूटीईटी-I (2024) अंकपत्र में भी अनियमितता सामने आई । मूल पंजिका के अनुसार उनके 61/150 अंक थे । इसके अलावा प्रियंका के प्रमाण-पत्र में भी अनियमितता मिलने की जानकारी सामने आई है ।पहले भी सामने आ चुके हैं फर्जी प्रमाण-पत्र
बताया गया है कि इससे पहले कपकोट ब्लॉक में अरविंद कुमार , संजय कुमार , रजनी , लक्ष्मी आर्या और रोहित कुमार के प्रमाण-पत्र भी फर्जी पाए गए थे ।अब कार्रवाई पर टिकी नजर
शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । विभाग के अनुसार प्रस्तुत अंकपत्र-सह-प्रमाणपत्र कूटरचित पाए गए और बोर्ड द्वारा जारी नहीं किए गए थे । इस मामले ने नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । अब बड़ा सवाल यह है कि कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और जांच के बाद उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है ।
बागेश्वर शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र, UTET फर्जी प्रमाण पत्र, उत्तराखंड शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा, बागेश्वर शिक्षक भर्ती, कपकोट फर्जी प्रमाण पत्र, यूटीईटी प्रमाण पत्र फर्जी, उत्तराखंड शिक्षा विभाग, नवनियुक्त शिक्षक दस्तावेज सत्यापन, Bageshwar News, Uttarakhand Teacher News