दर्दनाक : रील बनाते वक्त 30 फीट नीचे गिरा युवक , हुई मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड के मसूरी में रील बनाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया । लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर रील बनाते समय पैर फिसलने से दिल्ली का 20 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी शिवम सैनी करीब 30 फीट नीचे जा गिरा । गंभीर रूप से घायल शिवम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
हादसा तड़के करीब 4:55 बजे हुआ । शिवम लाइब्रेरी चौक के व्यू प्वाइंट पर रील बना रहा था । इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरा । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।दिल्ली से अकेले घूमने आया था मसूरी
पुलिस के अनुसार शिवम सैनी तीन सितंबर को अकेले घूमने मसूरी आया था और एक होटल में ठहरा हुआ था । वह दिल्ली का रहने वाला था और बैडमिंटन खिलाड़ी होने के साथ डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सदस्य भी था ।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
शिवम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया । उसके पिता मसूरी पहुंचे । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार किया है ।
मसूरी में रील बनाते युवक की मौत, मसूरी हादसा, मसूरी व्यू प्वाइंट हादसा, लाइब्रेरी चौक मसूरी, रील बनाते समय मौत, शिवम सैनी मौत, मसूरी दुर्घटना, उत्तराखंड समाचार, मसूरी न्यूज़