• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

ब्रेकिंग : लोहाघाट BJP में गुटबाजी का भूचाल ! प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट बोले - नहीं चेते तो 2027 में फिर कांग्रेस की झोली में जाएगी सीट - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-06 12:46:21
Share Share Share

ब्रेकिंग : लोहाघाट BJP में गुटबाजी का भूचाल ! प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट बोले - नहीं चेते तो 2027 में फिर कांग्रेस की झोली में जाएगी सीट


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड की लोहाघाट विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के भीतर चल रही कथित गुटबाजी को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं । सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बिष्ट ने पार्टी के भीतर एक से अधिक टिकट दावेदारों और उनके साथ चल रहे गुटों को लेकर चिंता जताई । उन्होंने यहां तक कहा कि अगर समय रहते गुटबाजी खत्म नहीं की गई तो 2027 में लोहाघाट विधानसभा सीट फिर कांग्रेस की झोली में जा सकती है ।

चुनाव से पहले भाजपा के भीतर ऑल इज नॉट वेल

राजेश बिष्ट ने अपने वीडियो में पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर हालिया स्थानीय चुनावों तक भाजपा के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पार्टी के भीतर आत्ममंथन की जरूरत बताई । उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा , जबकि इसके बाद जिला पंचायत चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध बना । लेकिन पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को मिली हार ने संगठन के सामने एक अलग तस्वीर पेश कर दी । बिष्ट के मुताबिक इन घटनाक्रमों को केवल अलग-अलग चुनावों के परिणाम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए , बल्कि पार्टी के भीतर की स्थिति पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए ।

चार लोग साथ नहीं , फिर भी टिकट की दौड़ में

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने लोहाघाट में टिकट के दावेदारों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की । उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दावेदार ऐसे लोगों को अपने साथ लेकर घूम रहे हैं , जिनके साथ चार लोग भी नहीं जुड़े हैं , लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी किसी हीरो से कम नहीं है । बिष्ट ने सवाल उठाया कि सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रिय दिखने वाले लोग क्या वास्तव में चुनावी सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकते हैं ?

वोट कटर मशीनों पर निशाना , लेकिन नाम बताने से परहेज !

राजेश बिष्ट के बयान का सबसे ज्यादा राजनीतिक वजन उस हिस्से में नजर आया , जहां उन्होंने वोट काटने वाले लोगों को लेकर संगठन को चेताया । उनका कहना है कि अगर भाजपा को 2027 में लोहाघाट सीट जीतनी है तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें किनारे करना होगा । हालांकि , ये वोट कटर कौन हैं ? इस सवाल का जवाब फिलहाल खुद राजेश बिष्ट ने सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है । यही वजह है कि उनके बयान के बाद लोहाघाट भाजपा की स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म होना तय माना जा रहा है ।

गुटबाजी नहीं रुकी तो कांग्रेस को फायदा

बिष्ट ने साफ तौर पर आशंका जताई कि अगर भाजपा के भीतर गुटबाजी जारी रही और संगठन ने समय रहते स्थिति को नहीं संभाला तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है । यानी 2027 की चुनावी लड़ाई अभी दूर है , लेकिन लोहाघाट भाजपा में टिकट की दौड़ और अंदरूनी समीकरणों ने चुनावी तापमान अभी से बढ़ा दिया है ।

एक बयान और कई सवाल... आखिर किस पर है निशाना ?

राजेश बिष्ट के बयान ने भाजपा के भीतर कई सवाल खड़े कर दिए हैं । आखिर वे कौन से गुट हैं , कौन से दावेदार हैं और कौन से लोग हैं जिन्हें वे वोट कटर मान रहे हैं ? क्या पार्टी संगठन इन संकेतों को गंभीरता से लेकर कोई कार्रवाई या रणनीति तैयार करेगा ? फिलहाल इतना जरूर है कि लोहाघाट विधानसभा में 2027 का चुनावी रण शुरू होने से पहले भाजपा के भीतर की कथित गुटबाजी सार्वजनिक बहस का मुद्दा बनती दिख रही है । अब देखना होगा कि संगठन इस आंतरिक अलार्म को कितनी गंभीरता से लेता है ।




लोहाघाट भाजपा गुटबाजी, Lohaghat BJP faction, राजेश बिष्ट, लोहाघाट विधानसभा 2027, उत्तराखंड भाजपा, लोहाघाट भाजपा टिकट, भाजपा टिकट दावेदार, लोहाघाट विधानसभा चुनाव, चम्पावत भाजपा, 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, कांग्रेस लोहाघाट, भाजपा वोट कटर, लोहाघाट राजनीतिक खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in