• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वीडियो : लोहाघाट में 2027 से पहले सियासी पारा हाई , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर UKD नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-06 16:07:25
Share Share Share

वीडियो : लोहाघाट में 2027 से पहले सियासी पारा हाई , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर UKD नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही सियासी समीकरण तेजी से करवट लेने लगे हैं । चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले ही राजनीति गरमाती नजर आ रही है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नेता दरवान सिंह रजवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है । विडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । रजवार के सवालों के बाद लोहाघाट की सियासत में बयानबाजी का नया दौर शुरू होता दिखाई दे रहा है ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की फेसबुक पोस्ट बनी सियासी बहस का मुद्दा

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के पाटी विकासखंड निवासी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की फेसबुक पोस्ट के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है । पोस्ट को लेकर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार ने कई सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेतृत्व और क्षेत्र की बदहाली पर निशाना साधा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । रजवार की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों तक इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई है । माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह वीडियो और तूल पकड़ सकता है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।

रजवार के तीखे सवालों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार ने राजेश बिष्ट की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सवाल उठाए हैं । उनके सवालों ने सीधे तौर पर लोहाघाट विधानसभा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।

2027 से पहले लोहाघाट में किस करवट बैठेगी सियासत ?

विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है , लेकिन लोहाघाट में राजनीतिक गतिविधियां अभी से जोर पकड़ने लगी हैं । कांग्रेस , भाजपा , यूकेडी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता ने चुनावी माहौल के शुरुआती संकेत देने शुरू कर दिए हैं । पाटी विकासखंड से आने वाले राजेश बिष्ट का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता होना लोहाघाट की राजनीति को और महत्वपूर्ण बनाता है । ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर यूकेडी नेता की तीखी प्रतिक्रिया को महज सोशल मीडिया विवाद के तौर पर नहीं देखा जा रहा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।

सोशल मीडिया बना सियासी अखाड़ा , अब किसका होगा अगला वार ?

उत्तराखंड की राजनीति में सोशल मीडिया तेजी से नेताओं के लिए जनता तक पहुंचने और राजनीतिक संदेश देने का बड़ा मंच बन चुका है । लोहाघाट में भी फेसबुक पोस्ट के जरिए शुरू हुई यह राजनीतिक तकरार अब स्थानीय सियासत में चर्चा का विषय बन गई है । 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लोहाघाट में जिस तरह राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है , उससे साफ है कि चुनावी बिसात धीरे-धीरे बिछने लगी है । आने वाले महीनों में स्थानीय मुद्दे , विकास कार्य , राजनीतिक नेतृत्व और दावेदारों की सक्रियता इस सियासी माहौल को और गरमा सकती है । फिलहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की फेसबुक पोस्ट और यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार की तीखी प्रतिक्रिया ने लोहाघाट की राजनीति में नया सियासी मसाला जरूर पैदा कर दिया है । अब देखना होगा कि इस राजनीतिक वार-पलटवार का अगला अध्याय क्या होता है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें


यूट्यूब पर देखने के लिए इस लिंक पर टच करें - https://youtu.be/0yEuUEXvDsg?si=lq5jhc6vKAZgA76f


इंस्टाग्राम पर देखने के लिए इस लिंक पर टच करें - https://www.instagram.com/reel/Dc74gEXJdhi/?stkn=bHdhMTZnbWM5bGV3





चम्पावत न्यूज, लोहाघाट न्यूज, लोहाघाट विधानसभा, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, राजेश बिष्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिष्ट, दरवान सिंह रजवार, यूकेडी नेता, उत्तराखंड क्रांति दल, पाटी विकासखंड, लोहाघाट राजनीति, उत्तराखंड राजनीति, चम्पावत राजनीति, Uttarakhand News, Lohaghat News, Champawat News, Uttarakhand Election 2027


Video:

Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in