• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : शिक्षा विभाग का बड़ा अभियान , चम्पावत में 4,600 बच्चों की दक्षता परखी जाएगी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-06 18:14:14
Share Share Share

चम्पावत : शिक्षा विभाग का बड़ा अभियान , चम्पावत में 4,600 बच्चों की दक्षता परखी जाएगी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत में 4,600 छात्रों का दक्षता आधारित आकलन 7 सितंबर को , कमजोरियों की होगी पहचान ।
चम्पावत ( Champawat ) - सचिव विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के निर्देश पर परख एवं पहल परीक्षण के परिणामों की समीक्षा के लिए जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में 7 सितंबर को दक्षता आधारित आकलन कराया जाएगा । आकलन सुबह 9 बजे से शुरू होगा और इसकी अवधि 60 मिनट रहेगी ।

कक्षा 2, 5 और 8 के विद्यार्थी होंगे शामिल

आकलन में कक्षा 2 के करीब 600 , कक्षा 5 के 1,750 और कक्षा 8 के 2,250 विद्यार्थी शामिल होंगे । यानी जिलेभर में कुल करीब 4,600 विद्यार्थियों की दक्षता परखी जाएगी ।

इन विषयों की होगी परीक्षा


कक्षा 2 भाषा और गणित , कक्षा 5 भाषा , गणित और पर्यावरण अध्ययन , कक्षा 8 भाषा , गणित , विज्ञान और सामाजिक विज्ञान । प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से वस्तुनिष्ठ एवं पठन-बोध आधारित प्रश्न शामिल होंगे ।

कमजोर दक्षताओं पर होगा फोकस

आकलन के बाद विद्यार्थियों के परिणामों का दक्षतावार विश्लेषण किया जाएगा । 7 से 28 सितंबर तक कमजोर दक्षताओं को चिन्हित कर उपचारात्मक शिक्षण कराया जाएगा । 28 सितंबर को मध्यावधि आकलन प्रस्तावित है ।

उपलब्धि में 10 फीसदी सुधार का लक्ष्य

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम स्थिति जानना और कमजोर क्षेत्रों में सुधार करना है । शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की उपलब्धि में न्यूनतम 10 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य रखा है ।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के सफल संचालन की संयुक्त जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल को दी गई है । विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों एवं वरिष्ठ डायट संकाय सदस्यों को नोडल और सह-नोडल प्रभारी बनाया गया है । बीआरपी , सीआरपी और आकलन प्रकोष्ठ भी अभियान में सहयोग करेंगे । शिक्षा विभाग ने शत-प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही अभिभावकों , एसएमसी/पीटीए और समुदाय से सहयोग की अपील की है । विभाग का लक्ष्य स्पष्ट है - कमजोर पक्षों की पहचान , उपचारात्मक शिक्षण और बेहतर अधिगम के जरिए हर बच्चे की सीखने की क्षमता में सुधार ।





चम्पावत शिक्षा विभाग, चम्पावत स्कूल, दक्षता आधारित आकलन 2026, परख एवं पहल परीक्षण, चम्पावत विद्यार्थी आकलन, उत्तराखंड शिक्षा समाचार, कक्षा 2 5 8 आकलन, उपचारात्मक शिक्षण, चम्पावत न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in