ब्रेकिंग : कल भारी बारिश का अलर्ट ! स्कूल रहेंगे बंद , ऑनलाइन होगी पढ़ाई
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है । जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत यह आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय बंद रहेंगे । सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी संचालित नहीं होंगे । छात्रहित में पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी । प्रशासन ने नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और संभावित भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चम्पावत स्कूल बंद, चंपावत मौसम, 7 सितंबर स्कूल अवकाश, चंपावत भारी बारिश, उत्तराखंड स्कूल बंद, चंपावत न्यूज, Uttarakhand Weather, Champawat School Holiday
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: