हादसा : चम्पावत में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के घाट-पनार मोटर मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई , जब अचानक पहाड़ी से एक भारी-भरकम बोल्डर नीचे आ गिरा । बोल्डर सड़क किनारे खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 पर जा गिरा । वाहन में कुल पांच लोग सवार थे । हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस , राजस्व , एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं ।अचानक टूटा पहाड़ , वाहन पर गिरा बोल्डर
प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट-पनार मोटर मार्ग पर वाहन सड़क बाधित होने के कारण खड़ा था । इसी दौरान पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया और वाहन इसकी चपेट में आ गया । घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।दो घायलों को किया गया रेस्क्यू , अस्पताल भेजा
रेस्क्यू टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो घायल व्यक्तियों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया , लेकिन एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । वहीं दो लोग छिटककर नदी में जा गिरे , स्थानीय लोगों ने उनका रेस्क्यू किया । वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है ।मौके पर पहुंचीं एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम चम्पावत से प्राप्त होते ही पुलिस , राजस्व विभाग , एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं । सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया गया ।डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचीं एसडीएम नीतू डागर
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी नीतू डागर मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की । प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीमों को सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।दो एंबुलेंस मौके पर रवाना , स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने दो एंबुलेंस मौके के लिए रवाना कर दीं गई । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत ने , सड़कों पर लटके खतरनाक बोल्डर और पेड़ों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित जरूर किया होगा ।
चम्पावत बोल्डर हादसा, घाट पनार मोटर मार्ग हादसा, Champawat Boulder Accident, घाट पनार रोड हादसा, चम्पावत सड़क हादसा, वाहन पर गिरा बोल्डर, एसडीआरएफ रेस्क्यू चम्पावत, चम्पावत न्यूज, Champawat News Today, Uttarakhand News, पहाड़ी से गिरा बोल्डर, चम्पावत राहत बचाव अभियान
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: