• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : कार और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत ! दो लोग गंभीर घायल , हल्द्वानी रेफर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-07 23:27:09
Share Share Share

चम्पावत : कार और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत ! दो लोग गंभीर घायल , हल्द्वानी रेफर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - टनकपुर - पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम 7 सितंबर को टिपनटॉप के पास कार और कैंटर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई । हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए । दोनों घायलों को तत्काल टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

टिपनटॉप में अचानक भिड़ीं कार और कैंटर

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम टनकपुर - पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिपनटॉप के पास कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दोनों यात्रियों को चोटें आईं । हादसे की सूचना के बाद घायलों को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया । हादसे में जितेंद्र उर्फ दीपक (35) पुत्र राजकुमार और हरीश गुरुंग (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह , दोनों निवासी खटीमा , घायल हुए हैं । अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । इसके बाद सिर में चोट होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।

सिर में चोट लगने पर डॉक्टरों ने लिया रेफर का फैसला

घायलों का प्राथमिक उपचार इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफताब आलम ने किया । प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभा जोशी ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में चोट आई है , जिसके चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल , हल्द्वानी रेफर किया गया है । फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है । हाईवे पर हुई इस भिड़ंत के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा - तफरी का माहौल बन गया ।





चम्पावत सड़क हादसा, Champawat Road Accident, टनकपुर सड़क हादसा, टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे एक्सीडेंट, टिपनटॉप एक्सीडेंट, Tipan Top Accident, टनकपुर कार कैंटर भिड़ंत, कार और कैंटर की टक्कर, चम्पावत एक्सीडेंट न्यूज, Champawat Accident News, टनकपुर न्यूज, Tanakpur News, पिथौरागढ़ हाईवे हादसा, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, Uttarakhand Road Accident, Uttarakhand Hindi Samachar


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in