दर्दनाक : चम्पावत में स्कूटी रपटने से पैराफिट से टकराया सिर , महिला की मौके पर मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के अमोड़ी-खटोली मोटरमार्ग में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है , वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है ।ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा
ग्राम पंचायत पचनई के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भवान सिंह महराना से मिली जानकारी के मुताबिक पाटी ब्लॉक के मछियाड़ निवासी रईस सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ अपने ससुराल खटोली गांव में वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे । कार्यक्रम के बाद दोनों स्कूटी से वापस अपने घर मछियाड़ लौट रहे थे । बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे अमोड़ी-खटोली मोटरमार्ग पर वैला के समीप अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई । इसके बाद स्कूटी सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई ।पैराफिट से सिर टकराने से गई जान
हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर पीछे बैठी मंजू देवी का सिर सीधे पैराफिट से जा टकराया । सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई । श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा परिवार कुछ ही देर बाद गहरे दुख में डूब गया ।पोस्टमार्टम के लिए चम्पावत लाया जा रहा शव
घटना के बाद मंजू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चम्पावत लाया जा रहा है । हादसे की सूचना से मछियाड़ और खटोली क्षेत्र में शोक की लहर है ।एक हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां
बताया जा रहा है कि रईस सिंह अपनी पत्नी के साथ ससुराल से वापस घर लौट रहे थे , लेकिन रास्ते में हुआ यह दर्दनाक हादसा परिवार के लिए जिंदगी भर का गहरा जख्म छोड़ गया । मंजू देवी के तीन बच्चे हैं , जिनमें बड़ा लड़का 12 वर्ष का है । सड़क पर कुछ ही पलों में हुई इस दुर्घटना ने एक परिवार से उसकी सदस्य को हमेशा के लिए छीन लिया ।
चम्पावत सड़क हादसा, अमोड़ी खटोली मोटरमार्ग हादसा, खटोली सड़क दुर्घटना, चम्पावत एक्सीडेंट, पाटी ब्लॉक सड़क हादसा, मछियाड़ हादसा, स्कूटी दुर्घटना चम्पावत, मंजू देवी मौत, चम्पावत न्यूज, उत्तराखंड सड़क हादसा, Uttarakhand Hindi Samachar