• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार , दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-09 12:53:10
Share Share Share

चम्पावत : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार , दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
बनबसा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार , बैग की दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने बनबसा के मीना बाजार क्षेत्र में एक बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद की हैं । कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है ।

सटीक सूचना पर हुई छापेमारी , दुकान की तलाशी में खुला नशे के कारोबार का राज

पुलिस के अनुसार , 08 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया । सटीक सूचना , सुरागरसी-पतारसी और प्रभावी चेकिंग के आधार पर टीम ने बनबसा के मीना बाजार क्षेत्र स्थित बैग बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा । दुकान की विधिवत तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं । इसके साथ ही भारतीय और नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई ।

हजारों नशीली कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

पुलिस ने दुकान से - Alprazolam Tablets - 126 , प्रतिबंधित Capsules - 67 , Proxy SPAS Capsules - 1323 , V+ V Care Capsules - 100 , Codeine Syrup - 10 शीशी , नेपाली मुद्रा - ₹30,700 , भारतीय मुद्रा - ₹9,060 बरामद की । बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीली दवाइयों के स्रोत तथा इनके अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है ।

बरेली और पीलीभीत से खरीदकर बनबसा में बेचने का आरोप

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशीली दवाइयां पीलीभीत और बरेली से खरीदकर बनबसा क्षेत्र में भारतीय और नेपाली नागरिकों को ऊंचे दामों पर बेचता था । पुलिस अब आरोपी से जुड़े सप्लाई नेटवर्क , दवाइयों के वास्तविक स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है । पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा , उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

आरोपी के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी सिंह पुत्र चिचेदर पाल , मूल निवासी इस्लामनगर , बदायूं (उत्तर प्रदेश) , हाल निवासी फागपुर , थाना बनबसा , जनपद चम्पावत के रूप में हुई है । आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में FIR No. 68/2026 दर्ज की गई है । पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 8/22/27 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया है । जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के तहत भी अभियोग पंजीकृत हो चुका है ।

नशे के खिलाफ चम्पावत पुलिस का अभियान जारी

चम्पावत पुलिस का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा । पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।

SOG और थाना बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में SOG प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट , हे0का0 तपेन्द्र जोशी , हे0का0 नईम कुरैशी , हे0का0 मो0 नासिर , का0 कुलदीप सिंह , का0 ललित कुमार , का0 सूरज कुमार , का0 उमेश राज और का0 मनीष महरा शामिल रहे ।

पुलिस ने लोगों से की अपील - नशे के कारोबार की सूचना तुरंत दें

पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है । पुलिस के मुताबिक , आसपास नशीली दवाइयों की बिक्री , तस्करी या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित सूचना 1933 या 112 पर दी जा सकती है । पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।






Champawat News, Banbasa News, Champawat Police, Banbasa Police, नशे के खिलाफ कार्रवाई, चम्पावत पुलिस, बनबसा में नशे की दवाइयां, नशीली दवाइयां बरामद, NDPS Act, बनबसा क्राइम न्यूज, चम्पावत क्राइम न्यूज, Uttarakhand News, Uttarakhand Crime News, नशा तस्करी, नशीली कैप्सूल बरामद, Banbasa Drug Smuggling, Champawat Crime News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in