• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गिरफ्तार : नाबालिग के अपहरण मामले का खुलासा , 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-10 15:41:11
Share Share Share

गिरफ्तार : नाबालिग के अपहरण मामले का खुलासा , 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी से बालकराम नौटियाल की रिपोर्ट
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार किया है । वहीं , नाबालिग को नालापानी चौक , देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया ।

3 सितंबर को घर से लापता हुई थी नाबालिग

पुलिस के मुताबिक , 3 सितंबर 2026 को नाबालिग के पिता ने थाना मोरी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया ।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस-एसओजी टीम

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । इसके बाद पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई । पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की ।

CCTV और सर्विलांस से जुटाए सुराग

पुलिस टीम ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज , सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लिया। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में सफल रही ।

नालापानी चौक से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

लगातार प्रयासों के बाद 10 सितंबर 2026 को पुलिस ने देहरादून के नालापानी चौक से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया । इसके साथ ही पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया ।

जांच में बढ़ाई गईं दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं

पुलिस के अनुसार , गवाहों के बयान और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(ठ) की बढ़ोतरी की गई है । गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है । आरोपी की पहचान नीरज कुमार (20) पुत्र विजय कुमार , निवासी पुरोला गांव, हाल निवासी आर्यनगर , देहरादून के रूप में हुई है ।





उत्तरकाशी नाबालिग अपहरण मामला, उत्तरकाशी पुलिस, मोरी थाना, नाबालिग अपहरण, दुष्कर्म मामला उत्तरकाशी, देहरादून से आरोपी गिरफ्तार, उत्तरकाशी क्राइम न्यूज, Uttarkashi Crime News, Mori Police, POCSO Act, उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in