• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : जानिए , किसने मारी बाजी ? पाटी की विज्ञान लीग मे 52 विद्यार्थियों में से 8 का जिला स्तर के लिए चयन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-10 20:42:19
Share Share Share

चम्पावत : जानिए , किसने मारी बाजी ? पाटी की विज्ञान लीग मे 52 विद्यार्थियों में से 8 का जिला स्तर के लिए चयन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में द्वितीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लीग का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में विकासखंड के विद्यालयों के 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद 8 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया ।

विज्ञान के प्रति बढ़ी विद्यार्थियों की रुचि

कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी संजय भट्ट ने किया । उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि विकसित करने तथा अपनी रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जीवन सोराड़ी के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली एवं गोकुलानंद भट्ट ने किया ।

जूनियर और सीनियर वर्ग से 8 विद्यार्थियों का चयन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इसके बाद जूनियर स्तर पर राइंका पनिया , राउमावि निलौटी , राइंका भिंगराड़ा और राउप्रावि बिसारी से एक-एक विद्यार्थी का चयन जिला स्तर के लिए किया गया । वहीं सीनियर वर्ग में राइंका भिंगराड़ा , राइंका देवीधुरा , विविम पाटी और राइंका गड़साड़ी से एक-एक विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ । इस प्रकार कुल 8 विद्यार्थियों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया ।

इन विद्यार्थियों ने बनाई जिला स्तर पर जगह

जिला स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में सीनियर वर्ग से चंद्र प्रकाश , प्रिया बिष्ट , गौरव और चंचल तथा जूनियर वर्ग से दीपांशु , रोशन , नरेश और नेहा मेहता शामिल हैं । चयनित विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

निर्णायकों ने निभाई अहम भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल के सदस्यों अमित जैन , हेम सोराड़ी , महिपाल सिंह , मधुसूदन जोशी और प्रियंका जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने की , जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण खाती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लीग के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही जिला स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिला ।






पाटी विज्ञान प्रौद्योगिकी लीग, चम्पावत विज्ञान प्रतियोगिता, PM Shri GIC Pati, पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पाटी, ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लीग चम्पावत, पाटी समाचार, चम्पावत न्यूज, छात्र विज्ञान प्रतियोगिता, जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता, Pati News, Champawat News, Uttarakhand Hindi Samachar


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image

Video:

Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in