चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की नगर पंचायत पाटी को लेकर उत्तराखंड शासन ने बड़ा निर्णय लिया है । शहरी विकास अनुभाग-03 की अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पाटी में चार व्यक्तियों को नाम निर्दिष्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया है ।चार लोगों को मिली जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विमला सोराड़ी , प्रकाश चन्द्र भट्ट , महेश सिंह बिष्ट और श्री तेज सिंह बिष्ट को नगर पंचायत पाटी में नामित सदस्य बनाया गया है । अधिसूचना में बताया गया है कि यह नामांकन उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम , 1916 की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड घ के परन्तुक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की ओर से किया गया है ।पाटी नगर पंचायत में बढ़ेगी नामित सदस्यों की भूमिका
शासन के इस फैसले के बाद नगर पंचायत पाटी में नामित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी । चारों नामित सदस्यों के नाम शासन की अधिसूचना में दर्ज किए गए हैं और इसे आगामी असाधारण गजट में प्रकाशित किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ।
नगर पंचायत पाटी, पाटी नगर पंचायत, चम्पावत न्यूज, चम्पावत समाचार, नगर पंचायत पाटी नामित सदस्य, उत्तराखंड शासन, शहरी विकास विभाग उत्तराखंड, पाटी नामित सदस्य, Champawat News, Pati Nagar Panchayat, Uttarakhand News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: