• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-13 15:01:08
Share Share Share

चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नशे को लेकर बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है । दोस्तों के कहने पर 14 वर्षीय कक्षा 9 के छात्र ने चरस का टुकड़ा निगल लिया , जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई । हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया ।

दोस्तों के कहने पर निगल लिया चरस का टुकड़ा

जानकारी के मुताबिक , निजी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र शहर से लगे एक गांव में रहता है । शुक्रवार शाम वह कुछ दोस्तों के साथ था । इसी दौरान साथियों ने उसे चरस का टुकड़ा दिया और इसके सेवन से अलग तरह का आनंद मिलने की बात कही । उत्सुकता में छात्र ने चरस का टुकड़ा मुंह में डाल लिया ।

घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत , होने लगी उल्टियां

बताया गया कि देर शाम घर पहुंचने के बाद छात्र नशे की हालत में झूमने लगा और उसे उल्टियां होने लगीं । उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।

इमरजेंसी के बाद ICU में किया गया भर्ती

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने छात्र का तत्काल उपचार शुरू किया । हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया । फिलहाल फिजीशियन की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है ।

हालत सुधरी तो सामने आया चरस सेवन का सच

शनिवार सुबह छात्र की हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद उसने परिजनों को बताया कि दोस्तों के कहने पर उसने चरस का सेवन किया था । घटना सामने आने के बाद नाबालिगों के बीच नशे की पहुंच और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ।

नाबालिगों में नशे की पहुंच ने बढ़ाई चिंता

इस घटना ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि नशे की गिरफ्त अब कम उम्र के बच्चों तक भी पहुंच रही है । दोस्तों के दबाव और उत्सुकता में नाबालिगों द्वारा नशे का सेवन करना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है । ऐसे मामलों में अभिभावकों , स्कूलों और संबंधित विभागों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है ।





पिथौरागढ़ चरस मामला, पिथौरागढ़ न्यूज, 14 वर्षीय छात्र, नाबालिग ने निगला चरस, चरस सेवन से छात्र की हालत बिगड़ी, पिथौरागढ़ जिला अस्पताल, छात्र ICU में भर्ती, उत्तराखंड नशा मामला, उत्तराखंड में नशा, नाबालिगों में नशे की लत


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in