• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Thursday, 17-September-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत के डॉ. देवकी नन्दन की पुस्तक का Amazon Kindle पर वैश्विक विमोचन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-14 22:11:32
Share Share Share

चम्पावत के डॉ. देवकी नन्दन की पुस्तक का Amazon Kindle पर वैश्विक विमोचन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - पर्वतीय अंचल के प्रतिष्ठित प्राध्यापक और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता डॉ देवकी नन्दन की पहली पुस्तक रसायन , रस और रूह का Amazon Kindle पर वैश्विक विमोचन हुआ है । विज्ञान , जीवन , प्रकृति और अध्यात्म को जोड़ने वाली यह पुस्तक चार भागों में विभाजित है ।

विज्ञान से अध्यात्म तक चार खंड

विज्ञान के स्वर में रसायन विज्ञान और एन्ट्रॉपी-सफलता जैसे विषयों के जरिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है । जीवन के स्वर में मर्यादा , पहचान , छवि , प्रतिष्ठा और सफलता जैसे जीवन-मूल्यों पर चिंतन है । प्रकृति के स्वर में बुग्याल , पहाड़ , पलायन और पर्यावरण संरक्षण को रचनाओं के माध्यम से उठाया गया है , जबकि अध्यात्म के स्वर में ओम , शक्ति , तत्व , कर्मयोग-धर्मयोग और श्रीकृष्ण की सोलह कलाओं जैसे विषय शामिल हैं ।

माता-पिता और देवभूमि को समर्पित

मूल रूप से पाटी विकासखंड के ग्राम बड़ेत , चम्पावत निवासी डॉ. नन्दन ने पुस्तक को आदि शक्ति मां भगवती और आराध्य देवों को समर्पित किया है । उन्होंने अपने माता-पिता को जीवन की पहली पाठशाला बताते हुए देवभूमि की माटी और पहाड़ों के संस्कारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है ।

शोध और शिक्षा में भी बड़ी उपलब्धियां

डॉ. नन्दन ने CSIR-IIP देहरादून से Ph.D. , चेक गणराज्य से पोस्टडॉक्टरल रिसर्च और ऑस्ट्रेलिया की CSIRO संस्था में शोध किया है । उनके नाम दो US Patents दर्ज हैं और ग्रीन केमिस्ट्री समेत अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके अनेक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं । शिक्षा एवं विज्ञान में योगदान के लिए उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है । उन्हें देवभूमि एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 , 7वें टीचर ऑफ द ईयर-2024 और I2OR नेशनल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुके हैं । वहीं , ऑनलाइन माध्यम से वे 350 से अधिक वीडियो के जरिए विद्यार्थियों को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा दे रहे हैं । उन्होंने अपनी सफलता में धर्मपत्नी के सहयोग , बच्चों के स्नेह और मार्गदर्शक डॉ. कमल कुमार बिष्ट की प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया है ।

महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न महाविद्यालयों में सेवाएं दे चुके डॉ. नन्दन वर्तमान में भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , जयहरीखाल में सहायक प्राध्यापक हैं । पुस्तक के वैश्विक विमोचन पर प्राचार्या प्रो. एल. आर. राजवंशी , विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक दुर्गापाल , IQAC संयोजक डॉ. विनय देवलाल सहित महाविद्यालय परिवार , शोध समुदाय और देश-विदेश के विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी ।




डॉ. देवकी नन्दन, देवकी नन्दन गहतोड़ी, रसायन रस और रूह, Amazon Kindle, चम्पावत समाचार, पाटी चम्पावत, उत्तराखंड लेखक, उत्तराखंड प्रोफेसर, उत्तराखंड शिक्षा, उत्तराखंड वैज्ञानिक, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दुःखद : खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डसा , इलाज के दौरान हल्द्वानी में मौत ,

    तस्करी : डिमांड हल्द्वानी की , चरस पाटी से ! काठगोदाम में 1.155 किलो माल के साथ दो दबोचे ,

    हड़कंप : तू मायके चली गई... मैंने डीजल डालकर आग लगा ली ,

    चम्पावत : सृजन स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा ! न फीस , न इंतजार... 135 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच ,

    चम्पावत : पाटी की बीडीसी बैठक में गूंजे गांवों के मुद्दे , विधायक ने अधिकारियों को दिए गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश ,

    बड़ी खबर : ग्राम प्रधानों ने ठोका ताला ! सरकार को खुली चेतावनी , 10 मांगों पर अब आर-पार ,

    वीडियो : लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेबाक जवाबों से गरमाई सियासत , जनता के सवालों पर खुलकर बोले ,

    चम्पावत में 1.139 किलो चरस के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार , नैनीताल से लाने का खुलासा ,

    बड़ा हादसा: जमीन धंसने से खाई में गिरी जीप , पांच घायल ,

    दुखद : नहीं रहीं कलावती तिवारी , अल्मोड़ा से पाटी तक शोक की लहर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in