चम्पावत : जिला पंचायत सदस्य जोशी के पिता उदय राज जोशी का निधन , क्षेत्र में शोक की लहर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस , स्थानीय श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता एवं चम्पावत दुग्धसंघ सहकारी संघ लिमिटेड की अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का निधन हो गया । उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है ।कुछ समय से चल रहे थे अस्वस्थ
परिजनों के अनुसार 86 वर्षीय उदय राज जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे । उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ा है । उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों , रिश्तेदारों , शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया ।पुत्रों ने दी चिता को मुखाग्नि
उदय राज जोशी का अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न स्थानीय श्मशान घाट में किया गया । उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी । अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक
उदय राज जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया । लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।
चम्पावत समाचार, उदय राज जोशी निधन, कृष्णानंद जोशी के पिता का निधन, पार्वती जोशी के ससुर का निधन, चम्पावत दुग्धसंघ, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, चम्पावत अंतिम संस्कार, Champawat News, Uttarakhand News, उत्तराखंड हिंदी समाचार