दुखद : नहीं रहीं कलावती तिवारी , अल्मोड़ा से पाटी तक शोक की लहर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
अल्मोड़ा से नवीन सनवाल / चम्पावत से सूरज लडवाल की संयुक्त रिपोर्ट
कलावती तिवारी के निधन से शोक की लहर , उत्तराखंड लोक वाहिनी ने जताया गहरा दुख ।
अल्मोड़ा / चम्पावत - उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र तिवारी की धर्मपत्नी कलावती तिवारी का निधन हो गया । 66 वर्षीय कलावती तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं । शनिवार को अल्मोड़ा के जाखनदेवी तल्ली स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके निधन की खबर से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ पाटी क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई ।संघर्ष वाहिनी से भी जुड़ी रहीं कलावती तिवारी
कलावती तिवारी लंबे समय से उत्तराखंड लोक वाहिनी और संघर्ष वाहिनी से जुड़ी रही थीं । उन्होंने अपने पति पूरन चंद्र तिवारी के सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े संघर्षों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया । वह उत्तराखंड लोक वाहिनी की सक्रिय महिला सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभाती रहीं ।पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैरोली में दी लंबे समय तक सेवा
कलावती तिवारी का चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा । उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैरोली में लंबे समय तक क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं दीं । क्षेत्र में उनकी सहजता , व्यवहार और सेवाभाव को लेकर लोग उन्हें सम्मान के साथ याद कर रहे हैं ।बागनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार
कलावती तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार को बागेश्वर के बागनाथ घाट में किया गया । अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों , शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।उत्तराखंड लोक वाहिनी ने जताया गहरा दुख
कलावती तिवारी के निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने शोक सभा आयोजित कर गहरा दुख व्यक्त किया । संगठन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं । कलावती तिवारी के निधन को सामाजिक सरोकारों और जनआंदोलनों से जुड़े परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है । उनके निधन से अल्मोड़ा के साथ ही चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र में भी शोक का माहौल है ।
कलावती तिवारी निधन, पूरन चंद्र तिवारी, उत्तराखंड लोक वाहिनी, संघर्ष वाहिनी, कलावती तिवारी अंतिम संस्कार, बागनाथ घाट बागेश्वर, अल्मोड़ा समाचार, पाटी चम्पावत समाचार, मैरोली समाचार, उत्तराखंड लोक वाहिनी समाचार, चम्पावत न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार