सम्मान : गरिमा को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश - हिंदी भाषा के प्रति प्रेम , सम्मान और समर्पण के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रही , लखनऊ निवासी गरिमा लखनवी को प्रतिष्ठित - हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान उन्हें बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) की ओर से प्रदान किया गया । गरिमा लखनवी द्वारा अपने दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग पठन , लेखन और वाचन के माध्यम से करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया जा रहा है । इसी हिंदी प्रेम और समर्पण को देखते हुए उन्हें - हिंदी हितैषी सम्मान प्रदान किया गया । 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान गरिमा के लिए इसलिए भी खास है , क्योंकि यह सम्मान हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम और लेखन के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान की पहचान है । हिंदी दिवस के मौके पर - हिंदी हितैषी सम्मान मिलना उनके लिए गौरव के साथ-साथ हिंदी के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला अवसर है ।तीन विश्व कीर्तिमान बनाने वाली संस्था ने दिया सम्मान
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति , साहित्य और हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के लिए जानी जाती है । समिति को तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्था है । वर्ष 2021 में 208 घंटे , वर्ष 2022 में 280 घंटे और वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए । हिंदी के प्रति गरिमा के योगदान को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: