चम्पावत : 50 मीटर से 600 मीटर तक रोमांच ही रोमांच , जानिए जौलाड़ी में किसने मारी बाजी ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
किसके कदम सबसे तेज और किसकी छलांग सबसे लंबी ? जौलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिता के नतीजे आए सामने ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड के एमडी स्टेडियम जौलाड़ी में न्याय पंचायत सैलमेल की खेल प्रतिभाओं ने अपनी रफ्तार, दमखम और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया । कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में दौड़ से लेकर लंबी कूद , चक्का क्षेपण और गोला क्षेपण तक खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया ।जौलाड़ी के मैदान में दिखा नन्हे खिलाड़ियों का दम , दौड़ में रफ्तार तो मैदान में ताकत का प्रदर्शन
न्याय पंचायत सैलमेल की खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन न्याय पंचायत समन्वयक पूजा टम्टा ने किया । शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं । प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला ।प्राथमिक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
50 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में दीपांशु , कैलाश और राजवीर ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका वर्ग में काव्या , महक और भावना ने बाजी मारी । 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कैलाश , दीपांशु और ऋतिक तथा बालिका वर्ग में प्रियांशी , भावना और महक विजेता रहे । 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मयंक , दीपांशु और दिवाकर तथा बालिका वर्ग में साक्षी , इशिता और हर्षिता ने स्थान हासिल किए । 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से विनय , राजवीर और हर्षित तथा बालिका वर्ग से इशिता , साक्षी और भावना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । लंबी कूद के बालक वर्ग में कैलाश , अंकुर और दक्ष तथा बालिका वर्ग में प्रियांशी , इशिता और रिया ने शानदार प्रदर्शन किया ।जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम
जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कार्तिक , गौरव और सौरभ तथा बालिका वर्ग से दिव्या , माही और आयुषी ने बेहतर प्रदर्शन किया । 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कार्तिक , लक्की और पवन तथा बालिका वर्ग में दिव्या , आरती और अर्पिता ने स्थान प्राप्त किए । 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पवन , गौरव और मोहित तथा बालिका वर्ग में नेहा , साक्षी और मीनाक्षी ने बाजी मारी । 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से दीपांशु , गौरव और दीपांशु तथा बालिका वर्ग में नेहा , अक्षिता और ज्योत्सना ने स्थान हासिल किए ।मैदान पर रफ्तार के साथ ताकत की भी परीक्षा
लंबी कूद में बालक वर्ग से अक्की , आयुष और दीपांशु तथा बालिका वर्ग में सुमन , अक्षिता और दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन किया । चक्का क्षेपण में बालक वर्ग से आयुष , गौरव और देवेंद्र तथा बालिका वर्ग में सुमन , बबीता और भावना ने स्थान प्राप्त किए । वहीं गोला क्षेपण के बालक वर्ग में आयुष , मोहित और सागर तथा बालिका वर्ग में सुमन , भावना और नेहा ने दमखम दिखाया ।निर्णायकों ने संभाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका विनोद गिरी , रेखा जोशी , दीपक सोराडी , बसंत टकवाल , प्रमोद कुमार , संदीप कुमार , रविशंकर , बंशीधर भट्ट , जगदीश गहतोड़ी , कैलाश उपाध्याय , अभिनंदन और पुष्पा भट्ट सहित अन्य ने निभाई । जौलाड़ी के एमडी स्टेडियम में आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच दिया । मैदान पर बच्चों की रफ्तार , जोश और प्रतिस्पर्धा ने माहौल को खासा रोमांचक बना दिया ।
चम्पावत खेलकूद प्रतियोगिता, पाटी खेलकूद प्रतियोगिता, जौलाड़ी एमडी स्टेडियम, न्याय पंचायत सैलमेल, चम्पावत स्पोर्ट्स न्यूज, पाटी ब्लॉक खेलकूद, प्राथमिक वर्ग खेलकूद, जूनियर वर्ग खेलकूद, उत्तराखंड खेल समाचार, चम्पावत खेल समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार