सम्मान : साहित्य के क्षेत्र में श्रीनिवास को मिला - साहित्य शिरोमणि सम्मान , डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान ने मानद उपाधि से नवाजा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
मध्य प्रदेश ( M P ) - साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अद्वितीय योगदान के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास को प्रतिष्ठित साहित्य शिरोमणि सम्मान की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान , बड़नगर , जिला उज्जैन द्वारा प्रदान किया गया ।समाज निर्माण में साहित्य की भूमिका को सराहा
संस्थान ने सम्मान पत्र में कहा कि वर्तमान समय में समाज लगातार नई चुनौतियों से गुजर रहा है और रिश्ते व मानवता हाशिए पर जा रही हैं । ऐसे वातावरण में श्रीनिवास द्वारा साहित्य के माध्यम से समाज निर्माण का कार्य किया जा रहा है , जो अत्यंत सराहनीय एवं वंदनीय है ।लेखनी और साहित्य साधना की प्रशंसा
संस्थान ने श्रीनिवास की उत्कृष्ट लेखनी और साहित्य-साधना की सराहना करते हुए कहा कि उनका साहित्य समाज को नई दिशा और चेतना प्रदान कर रहा है । उनके योगदान के प्रति संस्थान ने सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की । डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान ने साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संस्थान ने इसे अपने लिए गौरव एवं हर्ष का विषय बताया ।निर्धन वर्ग के उत्थान की कामना
सम्मान पत्र में संस्थान ने कामना की कि श्रीनिवास की अनवरत साहित्य सेवा आगे भी समाज निर्माण और निर्धन वर्ग के उत्थान में सहयोगी बनी रहे । साथ ही उनके सुदीर्घ , यशस्वी जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई ।
श्रीनिवास साहित्य शिरोमणि सम्मान, साहित्य शिरोमणि सम्मान, डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान, बड़नगर उज्जैन, साहित्य सम्मान, श्रीनिवास सम्मानित, साहित्यकार सम्मान, साहित्य साधना, मानद उपाधि, उज्जैन साहित्य समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: