बड़ा हादसा: जमीन धंसने से खाई में गिरी जीप , पांच घायल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले की थल-सातशिलिंग सड़क पर मंगलवार दोपहर सुवालेख के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया । यूपीसीएल का सामान लेकर जिला मुख्यालय की ओर आ रही एक जीप अचानक जमीन धंसने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । हादसे के दौरान जीप में सवार सात लोगों में से पांच लोग घायल हो गए ।पेड़ से टकराकर खाई में रुकी जीप , टला बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सुवालेख के पास हुआ । बताया गया कि सड़क पर जमीन धंसने के कारण जीप खाई की ओर जा गिरी । हालांकि , वाहन नीचे एक पेड़ से टकराकर रुक गया । इससे वाहन के गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया ।यूपीसीएल का सामान लेकर जिला मुख्यालय आ रहे थे
जीप चालक 32 वर्षीय दीपांकर पुत्र श्यामू राम , निवासी लगती गांव, डीडीहाट ने बताया कि वह जीप संख्या यूके 05ई 9526 से थल से यूपीसीएल का सामान लेकर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे । वाहन में तीन मजदूरों के साथ उनकी मां और भाई भी सवार थे ।चालक के कान में गंभीर चोट , भाई के हाथ में फ्रैक्चर
हादसे में चालक दीपांकर के कान में गंभीर चोट आई है । वहीं उनके भाई निवेश कुमार के हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। मुध देवी की कमर में भी चोट लगी है । अन्य घायलों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची । एंबुलेंस चालक किशन भंडारी और फार्मास्ट ने घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में डॉ कमल ने घायलों का उपचार किया ।पीएमएस ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली । चिकित्सकों के अनुसार आवश्यक उपचार के बाद सही यात्रियों को उनके घर भेज दिया गया ।
पिथौरागढ़ सड़क हादसा, थल सातशिलिंग सड़क दुर्घटना, पिथौरागढ़ जीप हादसा, सुवालेख सड़क हादसा, उत्तराखंड सड़क दुर्घटना, पिथौरागढ़ न्यूज, जीप खाई में गिरी, यूपीसीएल सामान जीप हादसा, पहाड़ी सड़क हादसा, Uttarakhand News, Pithoragarh News