चम्पावत में 1.139 किलो चरस के साथ 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार , नैनीताल से लाने का खुलासा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । रीठा साहिब थाना पुलिस , SOG/ANTF की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को 1.139 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है ।मेला चौक चेक पोस्ट पर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की । इसी दौरान मेला चौक पुलिस चेक पोस्ट के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी में उसके कब्जे से 1.139 किलोग्राम चरस बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया ।पूछताछ में नैनीताल कनेक्शन सामने आया
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद चरस मोहन सिंह पुत्र गंगा सिंह , निवासी सलक , थाना खनस्यू , जनपद नैनीताल से लेकर आया था । आरोपी के अनुसार चरस अलग-अलग स्थानों से एकत्र की गई थी ।NDPS Act में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन राम (42) , पुत्र स्व. हरराम, निवासी ग्राम अमजढ़ , थाना खनस्यू , जनपद नैनीताल के रूप में हुई है । मामले में थाना रीठा साहिब में मु0अ0सं0 06/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थानाध्यक्ष रीठा साहिब उ0नि0 भुवन चन्द्र आर्य , प्रभारी ANTF उ0नि0 प्रकाश भट्ट , हे0का0 ललित श्रीवास्तव , हे0का0 राजेश राणा, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार , का0 राजकुमार , का0 ललित चौधरी और का0 उमेश राज शामिल रहे ।नशे की तस्करी की सूचना दें
पुलिस ने आमजन से नशे की तस्करी की सूचना तत्काल देने की अपील की है । इसके लिए MANAS हेल्पलाइन 1933 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी जा सकती है । पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।
चम्पावत चरस बरामद, Champawat News, Champawat Police, रीठा साहिब चरस तस्करी, 1.139 किलो चरस, ड्रग्स फ्री देवभूमि, रेखा यादव, SOG ANTF Champawat, नैनीताल चरस तस्कर, उत्तराखंड नशा तस्करी, Reetha Sahib News, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: