तस्करी : डिमांड हल्द्वानी की , चरस पाटी से ! काठगोदाम में 1.155 किलो माल के साथ दो दबोचे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नैनीताल ( Nainital ) - जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने चेकिंग के दौरान चम्पावत के पाटी क्षेत्र के दो युवकों को 1.155 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपी कथित तौर पर चरस की डिलीवरी देने हल्द्वानी जा रहे थे ।काठगोदाम में चेकिंग के दौरान खुला राज
एसएचओ जसवीर सिंह चौहान के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर काठगोदाम के पास नीचे की ओर से आ रही एक स्कूटी को पुलिस ने रोककर तलाशी ली । स्कूटी सवार दोनों युवकों के बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को 1.155 किलोग्राम चरस बरामद हुई । इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।पाटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय मनोज चंद्र निवासी बामन चापड़ , पाटी , चम्पावत और 30 वर्षीय संजय चंद्र निवासी अनरिया , पाटी , चम्पावत के रूप में हुई है । दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।पूछताछ में बताया - डिमांड पर देने जा रहे थे चरस
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डिमांड पर चरस डिलीवर करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे । पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद चरस उन्हें कहां से मिली थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था ।एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई , दोनों जेल भेजे
चरस बरामद होने के बाद काठगोदाम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया । आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा चरस की सप्लाई और संभावित नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में भी बढ़ सकता है ।
काठगोदाम चरस बरामद, नैनीताल चरस तस्करी, चम्पावत के दो युवक गिरफ्तार, पाटी चम्पावत चरस, 1.155 किलो चरस बरामद, हल्द्वानी चरस तस्करी, काठगोदाम पुलिस, एसटीएफ नैनीताल, एनडीपीएस एक्ट, चरस तस्करी उत्तराखंड, Champawat News, Nainital News, Kathgodam News, Uttarakhand News