दर्दनाक : चम्पावत में पुल से कूदी महिला , मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
घाट में जीप से उतरकर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम , पहचान जुटाने में लगी पुलिस ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के बाराकोट ब्लॉक के घाट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है । शनिवार सुबह एक महिला ने घाट के पुराने मोटर पुल से उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी । हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।महिला को बचाने नदी में उतरे तीन लोग
जानकारी के अनुसार , घाट में होटल संचालक श्याम सामंत , वाहन चालक अर्जुन बल्दिया और पंकज तिवारी ने महिला को नदी में छलांग लगाते देखा । तीनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया । हालांकि , जब तक महिला को नदी से बाहर निकाला गया , उसकी मौत हो चुकी थी ।पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट जा रही जीप से उतरी थी महिला
होटल संचालक श्याम सामंत के मुताबिक , महिला पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट जाने वाली जीप में सवार होकर घाट पहुंची थी । वाहन चालक अर्जुन बल्दिया जब घाट में सवारी बैठा रहे थे , तभी महिला अचानक जीप से उतरकर पुराने मोटर पुल की ओर गई और सरयू नदी में छलांग लगा दी ।महिला की पहचान और आत्मघाती कदम उठाने की वजह अज्ञात
महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है । उसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है । पिथौरागढ़ जिले की घाट चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस महिला की पहचान और उसके इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है ।
चंपावत समाचार, घाट सरयू नदी हादसा, बाराकोट ब्लॉक खबर, महिला ने सरयू में लगाई छलांग, पिथौरागढ़ घाट पुलिस, उत्तराखंड हिंदी समाचार