चर्चित निठारी कांड के आरोपी अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
19 साल जेल में बिताने के बाद बरी हुआ था सुरेंद्र कोली , परिवार से दूरी और बच्चों की चिंता के बीच उठाया आत्मघाती कदम ।
जेल से बाहर आया , लेकिन अपनों से दूर होता चला गया ।
हरिद्वार/अल्मोड़ा - बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिलने के बाद नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध आत्महत्या ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी । उसका शव दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला ।2025 में सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत
साल 2006 के बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिलने के बाद निठारी कांड में आरोपी रहे अल्मोड़ा के मंगरूखाल निवासी सुरेंद्र कोली को नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी । करीब 19 साल जेल में बिताने के बाद वह कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर आया था ।समाज के तानों ने पत्नी को गांव छोड़ने पर किया मजबूर
रिपोर्ट के अनुसार , सुरेंद्र कोली की पत्नी शांति देवी को पति की गिरफ्तारी के बाद सामाजिक बहिष्कार और तानों का सामना करना पड़ा । वर्ष 2006 में वह अपने बच्चों के साथ गांव छोड़कर हरियाणा चली गई थीं । आज भी परिवार वहीं रह रहा है ।बच्चों के भविष्य की चिंता और अकेलेपन का दर्द
सुरेंद्र कोली जेल से रिहा होने के बाद हरिद्वार में अपनी पहचान छिपाकर सदराम के नाम से रह रहा था । पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड और वोटर कार्ड मिले , जिससे उसकी पहचान हुई । परिवार से विवाद और बच्चों के भविष्य की चिंता के बीच वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था । हालांकि , आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी ।19 साल बाद मिली आजादी , मगर जिंदगी ने फिर घेरा
निठारी कांड से जुड़े आरोपों ने सुरेंद्र कोली और उसके परिवार की जिंदगी को गहरे प्रभावित किया । जेल की लंबी सजा , सामाजिक बहिष्कार , परिवार से दूरी और बच्चों से बिछड़ने का दर्द , इन परिस्थितियों ने उसके जीवन को किस तरह प्रभावित किया , यह घटना समाज के सामने एक गंभीर सवाल छोड़ गई है ।
सुरेंद्र कोली आत्महत्या, निठारी कांड आरोपी, सुरेंद्र कोली हरिद्वार, निठारी कांड अपडेट, सुप्रीम कोर्ट सुरेंद्र कोली, अल्मोड़ा मंगरूखाल, उत्तराखंड समाचार, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: