• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

बवाल : उपचुनाव में खूनी संघर्ष , गोली चलाने का भी आरोप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-07-11 10:41:39
Share Share Share

बवाल : उपचुनाव में खूनी संघर्ष , गोली चलाने का भी आरोप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मंगलौर - विधानसभा में बुधवार को उपचुनाव की वोटिंग के दौरान वोट डालने को लेकर लिब्बरहेड़ी में बवाल हो गया । यहाँ दो पक्षो में वोटिंग के दौरान पथराव हो गया औऱ जिसके बाद फिर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर - बितर किया । बताया जा रहा है , ये खूनी संघर्ष पर्ची देखने से शुरू हुआ । यहाँ जमकर लात - घूंसे चले औऱ पथराव हुआ । इस पथराव में 4 लोग घायल हो गए । सूचना के मुताबिक लिब्बरहेड़ी निवासी हाजी शकील , सईद अख्तर , शाबान और तौकीर घायल गए हैं । जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन बूथ पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए ।

कांग्रेसियों ने लगाया फायरिंग का आरोप -

कांग्रेस नेताओं का कहना है , यहाँ दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की । लेकिन पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है । पुलिस के मुताबिक फायरिंग होने की बात को प्रमुखता देकर सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है । पुलिस का कहना है , इस मामले की जांच की जा रही है ।

पूर्व सीएम हरीश रावत को किया गिरफ्तार -

मतदाताओं को डराने - धमकाने और एकपक्षीय वोट डलवाने की सूचना पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को मंगलौर के लिब्बरहेड़ी पहुंचे । लेकिन पुलिस ने उनको वहाँ पहुंचने से पहले रोक दिया औऱ गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान हरीश रावत ने समर्थकों के साथ मिलकर इस घटना की निंदा की ।

कांग्रेस सरकार की नजर में हैं गैरजिम्मेदार अधिकारी -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है - हम जरूर सत्ता में आएंगे , फिर चाहे 5 साल , 10 साल या फिर 15 साल ही क्यों ना लग जाएं । लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सही तरीके से पेश न आने वाले गैरजिम्मेदार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है । और कांग्रेस सरकार आते ही उन्हें इसका दंड जरूर दिया जाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in