• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 29-October-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : गहरी खाई में गिरी कार ! महिला की मौत , चार घायल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-09-22 12:06:16
Share Share Share

दर्दनाक : गहरी खाई में गिरी कार ! महिला की मौत , चार घायल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा , पुलिस और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान , गंभीर घायल महिला को बचाया नहीं जा सका ।
Advertisement
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है । शामा रोड पर एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी । हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे । सोमवार करीब 3:20 बजे वाहन संख्या डीएल-9सीएवी-7286 शामा से कपकोट की ओर आ रहा था । दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई , जिसकी बाद में मौत हो गई । वहीं , चार अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं । दुर्घटना में कौशल्या देवी (48) पत्नी रमेश सिंह टोलिया , निवासी ग्राम सरमोली , मुनस्यारी , जिला पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई ।

डायल 112 पर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम

Advertisement
पुलिस के अनुसार , 21 सितंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन कपकोट और थाना कपकोट की संयुक्त रेस्क्यू टीम तत्काल जीवन रक्षक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

खाई से स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाली गई गंभीर घायल महिला

Advertisement
हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की अवस्था में थी । पुलिस और फायर जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से अत्यंत सावधानीपूर्वक महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से बाहर निकाला । इसके बाद उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया , लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका ।

चार अन्य घायलों को भी सुरक्षित निकाला

Advertisement
वाहन में सवार अन्य चार यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई थीं । रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहनों से तत्काल अस्पताल भिजवाया । दर्दनाक हादसे से कपकोट क्षेत्र में शोक का माहौल है ।




बागेश्वर सड़क हादसा, कपकोट शामा रोड दुर्घटना, वैगनआर खाई में गिरी, उत्तराखंड रोड एक्सीडेंट, कपकोट पुलिस रेस्क्यू, बागेश्वर दुर्घटना में महिला की मौत, Uttarakhand Road Accident, Bageshwar News, Kapkot News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image

Video:

Ad

Other Related posts

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

    दुखद : चम्पावत के पाटी क्षेत्र में रात में प्रसव , सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले मां ने तोड़ा दम ,

    उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी ,

    चम्पावत : मनटांडे एएनएम सेंटर दोबारा बंद मिलने पर डीएम सख्त , सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश ,

    चम्पावत : हेल्थ सेंटर का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप ! डीएम मनीष कुमार ने दिए जांच के निर्देश , एक्सपायर आयरन की गोलियां जलाने की बात आई सामने ,

    हड़कंप : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप , किराये के कमरे में लटका मिला 17 वर्षीय छात्रा का शव ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in